एक्सप्लोरर

Gold Buying Tips: धनतेरस-दिवाली पर गोल्ड ज्वैलरी खरीदते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल! फ्रॉड से रहेंगे सुरक्षित

Dhanteras 2022: सोना एक ऐसा कमोडिटी है जिसके प्राइस में उतार-चढ़ाव होता रहता है. ऐसे में दुकान पर जाकर सोना खरीदने से पहले अपने शहर के सोने के प्राइस को क्रॉस चेक जरूर कर लें.

Gold Buying Tips for Dhanteras 2022: धनतेरस और दिवाली (Diwali 2022) हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी, गाड़ी, बर्तन, मकान आदि कई चीजों में निवेश करते हैं. अगर आप आज इस शुभ दिन पर सोना खरीदने की प्लानिंग (Gold Jewellery Buying Tips) बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

सोने को एक बहुत महत्वपूर्ण कमोडिटी माना जाता है. ऐसे में आजकल फेक ज्वैलरी मार्केट में धड़ल्ले से मार्केट में बिकने लगी है. अगर आप सोना खरीदते वक्त कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आप फ्रॉड के शिकार ह सकते हैं. आज हम आपको पांच ऐसे आसान टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे जिसे फॉलो करके आप आसानी से फ्रॉड से सुरक्षित रह सकते हैं-

1. सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क चेक करें
ISO (Indian Standard Organization) लोगों को सोना खरीदने से पहले उस पर बने हॉलमार्क के निशान को चेक करने की सलाह देता है. हॉलमार्क (Hallmark) सोने की शुद्धता की प्रमाणिकता देता है. इसके साथ ही ज्वैलर्स सोने पर बने बेदाग कोड, टेस्टिंग फोकस इंप्रिंट और ज्वैलरी पर लगे स्टैम्पिंग के समय का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

2. सोने के प्राइस को करें क्रॉस चेक
सोना एक ऐसा कमोडिटी है जिसके प्राइस में उतार-चढ़ाव होता रहता है. ऐसे में दुकान पर जाकर सोना खरीदने से पहले अपने शहर के सोने के प्राइस को क्रॉस चेक जरूर कर लें. ध्यान रखें कि आप किस तरह का सोना यानी 24 कैरेट, 22 कैरेट या 18 कैरेट किस तरह का सोना खरीद रहे हैं. 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध और महंगा होता है. वहीं आमतौर पर ज्वैलरी 22 कैरेट सोने में ही बनती हैं.

3. मेकिंग चार्ज का ध्यान रखना है जरूरी
सोना खरीदते वक्त आप अपने ज्वैलरी स्टोर के मेकिंग चार्ज (Gold Jewellery Making Charge) पर भी विशेष ध्यान दें. यह सभी स्टोर्स के अलग-अलग होते हैं. ऐसे में यह चेक करें कि आपके ज्वेलरी स्टोर का मेकिंग चार्ज बाकी मार्केट चार्ज से कहीं ज्यादा तो नहीं है. इसके साथ ध्यान रखें कि बड़े और लक्जरी ज्वैलरी स्टोर में मेकिंग चार्ज हमेशा ज्यादा होता है.

4. कैश में भुगतान से बचें
ज्वैलरी खरीदते वक्त बहुत से लोग कैश में इसका पेमेंट करते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए. आप कोशिश करें कि ज्वैलरी खरीदने के आप क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करें. इसके साथ ही ज्वैलरी शॉपिंग के बाद उसकी पक्की रसीद जरूर लें. अगर आप ज्वैलरी की ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो ध्यान दें कि उसकी सील न टूटी हुई हो.

5. अच्छे ज्वैलर्स से ही खरीदे सोना
ध्यान रखें कि ज्वैलरी हमेशा अच्छी और विश्वसनीय दुकान से ही खरीदनी चाहिए. इससे फ्रॉड के शिकार होने की संभावना बहुत कम हो जाती है. इसके साथ ही आप चाहें को आरबीआई के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड या डिजिटल गोल्ड भी पेटीएम, गूगल पे, फोन पे आदि से खरीद सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Gold Offers: धनतेरस के शुभ मौके पर आज करनी है गोल्ड की खरीदारी! जानिए कहां मिल रहा सोने-चांदी पर जबरदस्त डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: इन 3 स्टॉक्स में दिखा तगड़ा प्राइस-वॉल्यूम ब्रेकआउट, सोमवार को रहेगी नजर
Share Market: इन 3 स्टॉक्स में दिखा तगड़ा प्राइस-वॉल्यूम ब्रेकआउट, सोमवार को रहेगी नजर
Elon Musk Networth: मस्क की दौलत के आगे बौनी दिखी RCB, 561 बार खरीदने की ताकत, भारत की GDP से जुड़ा है आंकड़ा
Elon Musk Networth: मस्क की दौलत के आगे बौनी दिखी RCB, 561 बार खरीदने की ताकत, भारत की GDP से जुड़ा है आंकड़ा
Russian Oil Import: रूसी तेल को लेकर भारत ने क्या बदला दांव? आयात ने बनाया नया रिकॉर्ड
Russian Oil Import: रूसी तेल को लेकर भारत ने क्या बदला दांव? आयात ने बनाया नया रिकॉर्ड
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट? जानें सैलरी हाइक की पूरी टाइमलाइन
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट? जानें सैलरी हाइक की पूरी टाइमलाइन

वीडियोज

Bollywood News: लगान की सिल्वर जुबली में सलमान खान ने लूटी महफिल, आमिर के जश्न में सजा सितारों का दरबार (14.06.26)
Vasudha: Vasudha का अचार हुआ हिट! कामयाबी देख Sarika ने Chandrika Devi को भड़काया
Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी गुट ने की स्पीकर से मुलाकात, सुदीप बंदोपाध्याय बोले- असली सिंबल पर करेंगे दावा
TMC के बागी गुट ने की स्पीकर से मुलाकात, सुदीप बंदोपाध्याय बोले- असली सिंबल पर करेंगे दावा
IND vs PAK Women: ऋचा घोष ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में बनीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय
ऋचा घोष ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में बनीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 14 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 14 लोगों की मौत
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
ओमान तट के पास आखिर कैसे डूब गया भारतीय झंडे वाला जहाज? 14 क्रू मेंबर थे सवार, जानें पूरा घटनाक्रम
ओमान तट के पास कैसे डूबा भारतीय झंडे वाला जहाज? 14 क्रू मेंबर थे सवार, जानें इसके पीछे बड़ी वजह
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, रहमानुल्लाह गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
भारत की सबसे प्रीमियम परफॉर्मेंस हाइब्रिड SUV: जानिए कैसा है Lexus RX 500h F Sport का ड्राइविंग रिव्यू
भारत की सबसे प्रीमियम परफॉर्मेंस हाइब्रिड SUV: जानिए कैसा है Lexus RX 500h F Sport का ड्राइविंग रिव्यू
Embed widget