एक्सप्लोरर

Direct Tax Collection: बजट से पहले सरकार के लिए खुशखबरी, 19 फीसदी बढ़ा डाइरेक्ट टैक्स का कलेक्शन, यहां पहुंचा आंकड़ा

Net Direct Tax Collection FY24: चालू वित्त वर्ष के दौरान सरकार को खूब कमाई हो रही है. डाइरेक्ट टैक्स कलेक्शन के ताजे आंकड़े भी इस बात का इशारा करते हैं...

सरकार को अगले महीने अंतरिम बजट पेश करने से पहले आज गुरुवार को शानदार खबर मिली है. चालू वित्त वर्ष में अब तक सरकार को टैक्स से खजाने में खूब कमाई हुई है. ताजे आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अब तक सरकार का डाइरेक्ट टैक्स कलेक्शन 19 फीसदी बढ़ा है और 14.50 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी के द्वारा जारी किए गए ताजे आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक डाइरेक्ट टैक्स का नेट कलेक्शन 14.71 लाख करोड़ रुपये रहा है. यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 19.55 फीसदी ज्यादा है. ग्रॉस कलेक्शन के हिसाब से देखें तो आंकड़ा साल भर पहले की तुलना में 24.58 फीसदी ज्यादा है.

अब तक आ गया इतना राजस्व

चालू वित्त वर्ष में अभी लगभग ढाई महीने बचे हुए हैं. वित्त वर्ष 2023-24 की अभी आखिरी तिमाही चल रहा है. यह वित्त वर्ष 31 मार्च को समाप्त होगा. अभी अंतिम तिमाही के पहले महीने के दो सप्ताह से भी कम समय हुए हैं. ऐसे में चालू वित्त वर्ष के ढाई महीने से ज्यादा बचे हुए हैं. सीबीडीटी के अनुसार, डाइरेक्ट टैक्स का कलेक्शन का अब तक का आंकड़ा बजट में तय किए गए अनुमान के 86.68 फीसदी के बराबर है.

👉 Direct Tax collections at 80.61% of total Budget Estimates of Direct Taxes for F.Y. 2023-24 upto 10.01.2024

👉 Gross Direct Tax collections at Rs. 17.18 lakh crore with Y-o-Y growth of 16.77%, as on 10th January, 2024

👉 Direct Tax collection, Net of refunds stands at Rs.… pic.twitter.com/dFds8BuSrS

— Ministry of Finance (@FinMinIndia) January 11, 2024

">

बजट में सरकार ने रखा था ये अनुमान

सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए डाइरेक्ट टैक्स के नेट कलेक्शन का अनुमान बजट में 18.23 लाख करोड़ रुपये रखा था. यह अनुमान एक साल पहले के 16.61 लाख करोड़ रुपये के टोटल नेट कलेक्शन से ज्यादा है.

प्रत्यक्ष कर संग्रह में कॉरपोरेट इनकम टैक्स और पर्सनल इनकम टैक्स को जोड़ा जाता है. सीबीडीटी के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य अवधि में कॉरपोरेट इनकम टैक्स का ग्रॉस कलेक्शन 19.72 फीसदी बढ़ा है, जबकि पर्सनल इनकम टैक्स का ग्रॉस कलेक्शन सालाना आधार पर 30.46 फीसदी बढ़ा है. ग्रॉस कलेक्शन में से टैक्स रिफंड के आंकड़े को घटाने के बाद नेट कलेक्शन का आंकड़ा प्राप्त होता है.

इस साल जारी हुए इतने रिफंड

सीबीडीटी ने बताया कि रिफंड के आंकड़े को एडजस्ट करने के बाद चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक कॉरपोरेट इनकम टैक्स के कलेक्शन में 18.33 फीसदी की शुद्ध बढ़ोतरी हुई है. वहीं पर्सनल इनकम टैक्स का नेट कलेक्शन साल भर पहले की तुलना में 20.97 फीसदी बढ़ा है. इस दौरान टैक्स रिफंड 58.74 फीसदी बढ़कर 2.40 लाख करोड़ रुपये रहा है.

ये भी पढ़ें: बढ़ गई भारतीय पासपोर्ट की ताकत, अब इतने देशों में जाने के लिए नहीं होगी पहले से वीजा की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget