एक्सप्लोरर

डिजिटल ट्रांजेक्शन चार्ज की ऊपरी सीमा तय करने की तैयारी

डिजिटल ट्रांजेक्शन चार्ज की ऊपरी सीमा तय करने की तैयारीनई दिल्लीः डिजिटल लेन-देन पर लगने वाले ट्रांजैक्शन चार्ज यानी स्रविस चार्ज की ऊपरी सीमा तय करने की तैयारी है. इस बाबत सरकार जल्द ही एक नोटिफिकेशन जारी करेगी. हम सर्विस चार्ज की कैपिंग (ऊपरी सीमा) तय करने पर विचार कर रहे हैं," वित्त मंत्रालय के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने कहा. कार्ड पेमेंट कंपनियां या फिर डिजिटल लेन-देन की सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनियां सेवा की कीमत का एक हिस्सा सर्विस चार्ज के रूप में वसूलती हैं. कार्ड कंपनियों के संदर्भ में इसे मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर भी कहा जाता है. इस बजट में ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर आईआरसीटीसी की ओर से टिकट बुक कराने पर लगने वाले सर्विस चार्ज को खत्म करने का प्रस्ताव है. इससे आईआरसीटीसी को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान होगा.

कार्ड कंपनियो की बात करें तो वहां पर डेबिट कार्ड (आपके बैंक खाते से सीधा जुड़ा हुआ कार्ड) और क्रेडिट कार्ड (उधारी पर खर्च की सुविधा देने वाला) से लेन-देन पर वो सर्विस चार्ज वसूलती हैं. यही पैसा जब व्यापारियों से लिया जाता है तो वो मर्चेंट डिस्काउंट रेट बन जाता है. डेबिट कार्ड पर सर्विस चार्ज की मौजूदा व्यवस्था के तहत 31 मार्च तक
  • 1000 रुपपे तक के लेन-देन पर ज्यादा से ज्यादा 0.25 फीसदी यानी ढ़ाई रुपये का सर्विस चार्ज लगेगा
  • 1000 रुपये से ज्यादा लेकिन 2000 रुपये से कम पर सर्विस चार्ज 0.5 फीसदी यानी ज्यादा से ज्यादा 10 रुपये हो
  • 2000 रुपये से ज्यादा के लेन-देन पर पहले की ही तरह 1 फीसदी की दर से सर्विस चार्ज लगेगा
  • नयी दरें 31 मार्च तक लागू होंगी.

क्रेडिट कार्ड पर सर्विस चार्ज को लेकर कोई ऊपरी सीमा फिलहाल तय नहीं. सरकार मानती है कि क्रेडिट कार्ड एक तरह की विशेष सुविधा है जिसमें उधारी पर खर्च किया जाता है. लिहाजा इस पर कार्ड कंपनियां सर्विस चार्ज लगाने के लिए स्वतंत्र है. क्रेडिट कार्ड पर सर्विस चार्ज दो से ढ़ाई फीसदी तक होता है. बहरहाल कार्ड चाहे डेबिट हो या क्रेडिट, दोनों पर ही बड़े व्यापारी आसानी से सर्विस चार्ज वहन कर लेते हैं, क्योंकि ये उनके मार्जिन में शामिल होता है और वहां आम लोगों को अलग से पैसा नहीं देना होता. लेकिन जहां मार्जिन कम हो, जैसे पेट्रोल पम्प, वहां पर डीलर का मार्जिन इतना ज्यादा नहीं होता जिससे कि वो सर्विस चार्ज का बोझ उठा सके. इसीलिए अभी ये बोझ तेल मार्केटिंग कंपनियां और कार्ड जारी करने वाली संस्था मिलकर उठा रही हैं.

सर्विस चार्ज में सबसे बड़ा मुद्दा डेबिट कार्ड को लेकर आता है. चूंकि डेबिट कार्ड के जरिए अपने बैंक खाते में जमा रकम का इस्तेमाल होता है, इसीलिए लोगों की शिकायत होती है कि खुद के पैसे खर्च करने के लिए कोई सर्विस चार्ज क्यो दिया जाए. दूसरी ओर बैंक और कार्ड पेमेंट कंपनियों का कहना होता है कि उन्होने भुगतान के लिए बुनियादी सुविधा विकसित की है जिस पर खर्च होता है. ये भी उनके व्यवसाय का एक हिस्सा है जिसके जरिए लोगों को बगैर नगद खरीदारी की सुविधा मिलती है. लिहाजा उन्हे इसकी कीमत मिलनी चाहिए. इस बीच, मुख्यमंत्रियों की समिति ने सर्विस चार्ज पूरी तरह से खत्म करने की सिफारिश की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नए साल से DHL का बड़ा झटका! भारत में 8.9% महंगी होगी शिपमेंट सर्विस
नए साल से DHL का बड़ा झटका! भारत में 8.9% महंगी होगी शिपमेंट सर्विस
8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा
8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा
शेयर खरीदने पर भी लगेगा UPI चार्ज, ब्रोकर देंगे या ग्राहक?
शेयर खरीदने पर भी लगेगा UPI चार्ज, ब्रोकर देंगे या ग्राहक?
UPI-MDR चार्ज के खिलाफ मोबाइल फोन रिटेलर्स, 2 अक्टूबर को मनाएंगे No UPI Day
UPI-MDR चार्ज के खिलाफ मोबाइल फोन रिटेलर्स, 2 अक्टूबर को मनाएंगे No UPI Day

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसदों-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
नितिन नवीन की बंगाल BJP सांसदों-विधायकों संग बैठक, किन मुद्दों पर हुई बात?
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
असदुद्दीन ओवैसी ने SIR को बताया बैकडोर NRC, बोले - 'हो सकता है कि...'
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
अंबाला में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' की OTT रिलीज कंफर्म, कमाया था 991% प्रॉफिट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
‘मुझे समुद्र में तैरना...’, EC विवाद के बीच राहुल गांधी का क्रिप्टिक पोस्ट
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
Embed widget