एक्सप्लोरर

EPFO: पेंशन पाने वाले ध्यान दें, घर बैठे जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र, नहीं लगाने होंगे चक्कर 

Life Certificate: पिछले वित्त वर्ष में 6.6 लाख लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया है. ईपीएफओ की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सर्विस का प्रयोग करें.

Life Certificate: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेंशन से जुड़े नियमों को आसान बनाया है. इसका असर ईपीएफओ के 78 लाख से अधिक पेंशनधारियों पर पड़ने वाला है. पेंशन लेने वालों को हर साल जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करना जरूरी होता है. ईपीएफओ के अनुसार, अब घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी की मदद से जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जा सकेगा.

पेंशनधारकों को होती थीं बहुत समस्याएं 

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पहले पेंशनधारकों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंकों में जाना पड़ता था. इसमें कई चुनौतियां आती थीं और ईपीएफओ को शिकायतें भी मिल रही थीं. ईपीएफओ ने साल 2015 में अपने पेंशनधारकों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (Digital Life Certificate) अपनाया था. ईपीएफओ बायोमेट्रिक आधारित डीएलसी स्वीकार करता है. बायोमेट्रिक डीएलसी जमा करने के लिए भी पेंशनभोगी को किसी बैंक, डाकघर, कॉमन सर्विस सेंटर या ईपीएफओ कार्यालय की शाखा में जाना पड़ता है. इन्हीं जगहों पर फिंगरप्रिंट और आईरिस कैप्चर डिवाइस उपलब्ध हैं. 

फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी से घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाण पत्र

अब बुजुर्गों की तकलीफ को देखते हुए MeitY और UIDAI ने फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) विकसित की है. इसकी मदद से जीवन प्रमाण पत्र के लिए फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा सकता है. ईपीएफओ ने जुलाई, 2022 में इस तकनीक को अपनाया. इसकी मदद से पेंशनधारी अपने घरों से डीएलसी जमा कर सकते हैं. वो घर बैठे किसी भी एंड्रॉइड स्मार्टफोन की मदद से अपना जीवन प्रमाण पत्र उपलब्ध करा सकते हैं. इसमें चेहरे के स्कैन से पेंशनभोगी की पहचान हो जाती है. इसमें UIDAI के फेस रिकग्निशन एप का उपयोग किया जाता है.

वर्ष 2023-24 में 6.6 लाख लोगों ने किया इस सेवा का इस्तेमाल 

वर्ष 2022-23 में 2.1 लाख पेंशनधारकों ने फेशियल ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी आधारित डीएलसी जमा कराए थे. यह संख्या वर्ष 2023-24 में बढ़कर 6.6 लाख हो गई. साल 2023-24 में लगभग 10 फीसदी लोगों ने एफएटी आधारित डीएलसी जमा कराए. पिछले वित्त वर्ष के दौरान पेंशनभोगियों से कुल मिलाकर लगभग 60 लाख डीएलसी प्राप्त हुए थे. ईपीएफओ की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेंशनधारी इसी तकनीक की मदद से जीवन प्रमाण पत्र जमा कराएं.

ये भी पढ़ें 

Gold Prices: चीन की वजह से सस्ता हुआ सोना, एक दिन में इतना कम हो गया भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget