एक्सप्लोरर

अब सिर्फ एक रुपये से भी खरीद सकते हैं सोना, फोन-पे, गूगल-पे और पेटीएम का करें इस्तेमाल

अगर आज आप किसी ज्वैलरी शॉप में जाएं तो आपको सौ रुपये में भी सोने की कोई चीज नहीं मिलेगी. हालांकि, आप डिजिटल गोल्ड में एक रुपये से निवेश कर सकते हैं. यहां का सोना प्योर 24 कैरेट गोल्ड होता है.

भारतीय शेयर बाजार की तरह सोने की कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है. खासतौर से डिजिटल गोल्ड की बात करें तो इसमें भी भारी गिरावट देखी गई है. 6 नवंबर 2024 को जहां एक ग्राम डिजिटल गोल्ड की कीमत हाई लेवल पर 8136.97 रुपये थी. वहीं इसी दिन इसका लो लेवल 7911.54 रुपये था. जबकि, आज की बात करें तो MMTC-PAMP के अनुसार, आज एक ग्राम डिजिटल गोल्ड अगर आप खरीदने जाएं तो इसकी कीमत 7860.29 रुपये होगी. जबकि, अगर आप आज एक ग्राम डिजिटल गोल्ड बेचने जाएं तो आपको इसकी कीमत 7354.08 रुपये मिलेगी.

क्या होता है डिजिटल गोल्ड

डिजिटल गोल्ड को आप एक तरह से गोल्ड-बैक्ड डिजिटल असेट भी कह सकते हैं. यानी, जहां निवेशक सोने की कीमतों पर आधारित डिजिटल रूप में सोने में निवेश करते हैं. फिजिकल रूप में सोना खरीदने की बजाय यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होती है. इसे ऐसे समझिए कि जैसे- आपने आज एक ग्राम डिजिटल गोल्ड में निवेश कर दिया तो यह सोने तय कीमत पर आपके डिजिटल वालेट में आ जाएगा.

जिस दिन आपको लगे कि आपके खरीदे गए सोने की कीमत बढ़ गई है और आपको अपना प्रॉफिट बुक करना है आप उसे बेंच कर अपना प्रॉफिट बुक कर सकते हैं. मौजूदा समय में आप सेफगोल्ड ब्रांड के साथ डिजिटल गोल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सरकारी कंपनी MMTC और स्विट्जरलैंड की फर्म MKS PAMP के ज्वाइंट वेंचर वाली MMTC-PAMP इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और ऑग्मॉन्ट गोल्ड का डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं.

एक रुपये में कर सकते हैं निवेश

अगर आज आप किसी ज्वैलरी शॉप में जाएं तो आपको सौ रुपये में भी सोने की कोई चीज नहीं मिलेगी. हालांकि, आप डिजिटल गोल्ड में एक रुपये से निवेश कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात कि आप यहां जो सोना खरीदते हैं वो प्योर 24 कैरेट गोल्ड होता है. अगर आप डिजिटल गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं तो आप गूगल-पे, फोन-पे और पेटीएम के जरिए भी कर सकते हैं. इसके अलावा, एमेजॉन पे, फ्रीचार्ज, मोबिक्विक और HDFC सिक्योरिटीज जैसे ई-वॉलेट्स के जरिए भी डिजिटल गोल्ड खरीदा जा सकता है. आपको बता दें, गूगल पे ने पिछले साल ही अप्रैल में डिजिटल गोल्ड लॉन्च किया था. जबकि, पेटीएम और फोन-पे ने 2017 और मोबिक्विक ने 2018 में डिजिटल गोल्ड की बिक्री अपने यहां शुरू की थी.

ये भी पढ़ें: लिस्टिंग के पहले ही दिन इस शेयर ने दिया था 194 फीसदी का फायदा, 11 महीने में 2300 पर्सेंट चढ़ा ये मल्टीबैगर शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget