एक्सप्लोरर

लिस्टिंग के पहले ही दिन इस शेयर ने दिया था 194 फीसदी का फायदा, 11 महीने में 2300 पर्सेंट चढ़ा ये मल्टीबैगर शेयर

ट्राइडेंट टेकलैब्स के शेयर गुरुवार को 860 रुपये पर बंद हुए. हालांकि, इसके 52 हफ्ते के हाई लेवल की बात करें तो ये 998 रुपये है. 11 महीनों में इस मल्टीबैगर शेयर ने लगभग 2300 फीसदी का रिटर्न दिया है.

शेयर मार्केट में बीते कुछ दिनों से गिरावट देखी जा रही है. हालांकि, बीते एक साल में कुछ शेयरों ने कई सौ गुना का रिटर्न दिया है. आज हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं, उसने तो सिर्फ 11 महीने में 2300 फीसदी का रिटर्न दिया है. सबसे बड़ी बात की कंपनी का आईपीओ दिसंबर 2023 में ही आया था और उसके बाद से शेयर का मूवमेंट अपसाइड ही रहा. हालांकि, 12 नवंबर 2024 के बाद से इसमें गिरावट देखी जा रही है.

35 रुपये से पहुंचा 998

हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं वह है ट्राइडेंट टेकलैब्स. दिसंबर 2023 में जब ट्राइडेंट टेकलैब्स का आईपीओ आया था, तब इसकी कीमत 35 रुपये थी. लेकिन 29 दिसंबर 2023 को जब ये आईपीओ खुला तो इसके एक शेयर की कीमत 98.15 रुपये थी. यानी लगभग 180 पर्सेंट ऊपर. इसके बाद इसी दिन इस शेयर की कीमत 103.5 रुपये हो गई. यानी 35 रुपये के हिसाब से देखें तो पहले ही दिन इस शेयर में 194 फीसदी की तेजी देखी गई.

11 महीने में 2300 पर्सेंट चढ़ा

ट्राइडेंट टेकलैब्स के शेयर गुरुवार को 860 रुपये पर बंद हुए. हालांकि, इसके 52 हफ्ते के हाई लेवल की बात करें तो ये 998 रुपये है. 35 रुपये के हिसाब से देखें तो बीते 11 महीनों में ट्राइडेंट टेकलैब्स ने लगभग 2300 फीसदी का रिटर्न दिया है. जबकि, इसके 52 वीक लो की बात करें तो ये 93.25 रुपये है.

जम कर सब्सक्राइब हुआ था IPO

ट्राइडेंट टेकलैब्स का आईपीओ जब आया था तब यह 763.30 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इसमें रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 1059.43 गुना सब्सक्राइब हुआ था और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरी में ये 854.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था. जबकि, आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 117.91 गुना सब्सक्राइब हुआ था. रिटेल इनवेस्टर्स की बात करें तो वह सिर्फ एक लॉट के लिए अप्लाई कर सकते थे. वहीं एक लॉट में 4000 शेयर थे.

मतलब अगर किसी रिटेल इनवेस्टर को यह आईपीओ मिला होगा तो उसका इनवेस्ट 1 लाख 40 हजार रहा होगा. अब यही 1 लाख 40 हजार रुपये 34 लाख 40 हजार हो गए हैं. ये आज की कीमत के हिसाब से हैं. अगर किसी ने इसे 52 हफ्ते के हाई यानी 998 रुपये पर बेचा होगा तो उसको 39 लाख 92 हजार रुपये मिले होंगे. इसमें अगर 140000 जो इनवेस्टमेंट है, उसको माइनस कर दें तो शुद्ध प्रॉफिट 38 लाख 52 हजार होगा.

ये भी पढ़ें: अब इन जगहों पर नहीं बिकेंगे बिना हॉलमार्किंग वाले सोने के गहने, सरकार ने 11 राज्यों में लागू किया नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget