एक्सप्लोरर

Digital Economy: सबसे तेज बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था भी है भारत, कुल जीडीपी में जल्द होगा 20 फीसदी योगदान

Digital Economy in India: देश इन दिनों तेजी से डिजिटल बदलाव के दौर से गुजर रहा है. इसका फायदा इकोनॉमी के मोर्चे पर भी हो रहा है और कुल जीडीपी में डिजिटल का योगदान बढ़ रहा है...

बीते सालों में भारत एक प्रमुख आर्थिक ताकत बनकर उभरा है. अभी दुनिया भर में चल रहे डिजिटल बदलाव के दौर में भी देश काफी आगे है. डिजिटल बदलाव की तेज रफ्तार से भारत की अर्थव्यवस्था को खासा फायदा हो रहा है. जल्दी ही कुल जीडीपी में डिजिटल इकोनॉमी का योगदान बढ़कर 20 फीसदी पर पहुंच सकता है.

सबसे तेज डिजिटल इकोनॉमी

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को ये बातें कही. वह दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम डिजिटल एक्सीलरेशन एंड ट्रांसफॉर्मेशन एक्सपो में हिस्सा ले रहे थे. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि भारत न सिर्फ अभी दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था है, बल्कि साथ ही भारत दुनिया की सबसे तेज गति से तरक्की कर रहा डिजिटल अर्थव्यवस्था भी है.

अभी इतना हो चुका योगदान

उन्होंने कहा कि अभी डिजिटल इकोनॉमी देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में करीब 11 फीसदी का योगदान दे रही है. उन्होंने इस बात की उम्मीद जताई कि कुल जीडीपी में डिजिटल इकोनॉमी का योगदान बढ़कर जल्दी ही 20 फीसदी यानी पांचवें हिस्से के बराबर हो सकता है. इससे कुछ दिन पहले राजीव चंद्रशेखर ने एक अलग कार्यक्रम में दावा किया था कि 2026 तक कुल जीडीपी में डिलिटल इकोनॉमी का योगदान 20 फीसदी पर पहुंच सकता है. उन्होंने तब बताया था कि 2014 में जीडीपी में डिजिटल इकोनॉमी का योगदान महज 4.5 फीसदी था, जो अभी करीब 11 फीसदी हो चुका है.

इतनी तेज है बढ़ने की रफ्तार

राजीव चंद्रशेखर की मानें तो डिजिटल इकोनॉमी इन दिनों नॉर्मल इकोनॉमी की तुलना में कई गुना ज्यादा रफ्तार से तरक्की कर रही है. उन्होंने एक्सपो के दौरान कहा कि मोटा मोटह डिजिटल इकोनॉमी और खास तौर पर इनोवेशन इकोनॉमी की ग्रोथ रेट शानदार है. इनकी आगे बढ़ने की रफ्तार रेगुलर इकोनॉमी की तुलना में लगभग 3 गुना ज्यादा है.

साल 2026 के लिए ये लक्ष्य

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान बताया कि भारत को 2027 तक 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है. उसके साथ-साथ देश को साल 2026 तक दुनिया की ट्रिलियन डॉलर डिजिटल इकोनॉमी में से एक बनाने का भी लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि हम न सिर्फ दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बल्कि सबसे तेज बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था भी हैं.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें: अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच लगभग पूरी, सेबी को नहीं चाहिए और टाइम, इन लोगों की बढ़ने वाली है परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget