एक्सप्लोरर

SEBI Adani Probe: अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच लगभग पूरी, सेबी को नहीं चाहिए और टाइम, इन लोगों की बढ़ने वाली है परेशानी

Adani Hindenburg Case: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. उसके बाद बाजार नियामक सेबी ने हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच शुरू की थी...

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में महीनों से चल रही सेबी की जांच अब लगभग पूरी हो चुकी है. इसके लिए अब बाजार नियामक को और समय की जरूरत नहीं है. इस पूरे मामले में कई लोगों के ऊपर कार्रवाई भी की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान यह अपडेट सामने आया है.

ऐसे मामलों में की गई कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सेबी से पूछा कि बाजार नियामक की तरफ से निवेशकों की वैल्यू व उनके हितों की सुरक्षा के लिए क्या किया जा रहा है. इसके जवाब में सेबी के वकील सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि शॉर्ट-सेलिंग के जो मामले सामने आए हैं, उनमें कार्रवाई की गई है.

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को ये भी बताया कि सेबी को मामले की जांच के लिए और समय नहीं चाहिए. हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस साल की शुरुआत में अडानी समूह के खिलाफ रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें समूह के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. आरोपों के बाद अडानी समूह के शेयरों के भाव में भारी गिरावट आई थी, जिससे कई आम निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा. बाजार नियामक सेबी ने उसके बाद सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच शुरू की.

इतने मामलों में पूरी हुई जांच

सेबी ने कहा कि इस प्रकरण में कुल 24 मामले थे, जिनकी जांच चल रही थी. उनमें से 22 मामलों में जांच पूरी की जा चुकी है. बाकी बचे 2 मामलों में भी तेजी से जांच चल रही है. बाजार नियामक ने कहा कि वह जांच पूरी करने के बाद अब नतीजे पर पहुंचने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है.

क्या है शेयरों की शॉर्ट-सेलिंग

अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के बारे में कहा जाता है कि वह दुनिया भर में कई कॉरपोरेट घरानों को निशाना बनाती रहती है. हिंडनबर्ग रिसर्च पहले संबंधित शेयरों को शॉर्ट करती है. उसके बाद कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट जारी की जाती है, जिससे उसके शेयरों के भाव में गिरावट आती है. इस तरह हिंडनबर्ग रिसर्च को शेयरों का भाव गिराकर मोटी कमाई हो जाती है. कमाई करने के इस तरीके को शॉर्ट सेलिंग कहा जाता है. बाजार नियामक ने इस जांच में शॉर्ट सेलिंग करने वालों को निशाने पर लिया है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें: ऑप्शन ट्रेडिंग में आजमाना चाहते हैं हाथ तो अभी सीख लीजिए ये 5 स्ट्रेटजी, हो जाएंगे मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget