एक्सप्लोरर

Sovereign Gold Bond या Digital Gold! कहां मिलेगा निवेशकों को बंपर मुनाफा?

सोना लगातार बेहतर रिटर्न देता आया है. अगर सोना खरीदने का मकसद सिर्फ निवेश है तो निवेश के उद्देश्य से फिजिकल सोना खरीदने से बेहतर सोने के अन्य विकल्पों में इंवेस्टमेंट करना फायदे का सौदा रहता है.

नई दिल्ली: लोग हमेशा से निवेश के लिए एक बढ़िया माध्यम की तलाश में रहते हैं. सुरक्षित निवेश के लिए लोग हमेशा से बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट की तरफ आकर्षित हुए हैं. एफडी से मिलने वाला रिटर्न पहले ही तय हो जाता है. इसके अलावा शेयर मार्केट में भी लोग निवेश करते हैं, हालांकि शेयर मार्केट रिस्क से भरा हुआ है और हर इंसान को शेयर मार्केट की समझ भी नहीं होती, जिसके कारण बहुत से लोग शेयर मार्केट में निवेश से कतराते हैं. वहीं सोना-चांदी भी लोगों को निवेश के लिहाज के काफी लुभाता है.

सोना लगातार बेहतर रिटर्न देता आया है. अगर सोना खरीदने का मकसद सिर्फ निवेश है तो निवेश के उद्देश्य से फिजिकल सोना खरीदने से बेहतर सोने के अन्य विकल्पों में इंवेस्टमेंट करना फायदे का सौदा रहता है. सोने की ज्वैलरी, सिक्के या सोने के बिस्किट खरीदने से बेहतर निवेश के लिहाज से गोल्ड बॉन्ड या डिजिटल गोल्ड में लोगों को फायदा मिलता है.

गोल्ड बॉन्ड देश में केंद्र सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम चलाती है. इस योजना के तहत आम जनता सोने में निवेश कर सकते हैं. इस योजना के जरिए सरकार सोने की भौतिक रूप की मांग में कमी लाने की कोशिश में रहती है. वहीं गोल्ड बॉन्ड का फायदा है कि सरकारी गोल्ड बॉन्ड की कीमत बाजार में चल रहे सोने के भाव से कम होती है. साथ ही इस पर टैक्स छूट भी मिलती है. इस स्कीम में किसी तरह की कोई धोखाधड़ी और अशुद्धता की संभावना नहीं होती है.

वहीं ये बॉन्ड आठ साल के बाद मैच्योर होते हैं. आठ साल के बाद पैसों की निकासी की जा सकती है. वहीं पांच साल के बाद भी इस स्कीम से पैसा निकालने का विकल्प होता है. इसके साथ ही इस स्कीम के जरिए बैंक से लोन भी लिया जा सकता है. वहीं गोल्ड बॉन्ड खरीदने पर जीएसटी भी नहीं लगता है.

डिजिटल गोल्ड वर्तमान समय डिजिटल का है और बाजार में डिजिटल गोल्ड भी मिल रहा है. निवेश के लिहाज से डिजिटल गोल्ड भी लोगों के लिए फायदे का सौदा है. लोगों को डिजिटल गोल्ड में बेहतर रिटर्न मिल रहा है. डिजिटल गोल्ड ज्वैलर्स या डीलर की तरफ से कई प्लेटफॉर्म के जरिए बेचा जाता है.

वहीं इनमें पेटीएम, अमेजन-पे, फोन-पे जैसे वॉलेट और निवेश के अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे कुवेरा, ग्रो और स्टोक ब्रोकर्स शामिल हैं. इनके माध्यम से डिजिटल गोल्ड में निवेश किया जा सकता है. डिजिटल गोल्ड में जब चाहें निवेश कर सकते हैं और जब चाहें इसको बेच भी सकते हैं. वहीं डिजिटल गोल्ड खरीदने के लिए इंटरनेट और नेटबैंकिंग की जरूरत रहती है.

कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम का एक फायदा यह है कि यह बॉन्ड सोने के बाजार भाव से कम कीमत में मिलते हैं. वहीं दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस स्कीम में पैसा लगाने पर जीएसटी नहीं चुकाना होता है. जबकि सोने के सिक्के और ज्वैलरी खरीदने पर जीएसटी लगता है. वहीं डिजिटल गोल्ड खरीदते वक्त भी 3 फीसद जीएसटी चुकाना होता है. जीएसटी चुकाए जाने से निवेश की लागत बढ़ जाती है.

वहीं डिजिटल गोल्ड को जब बेचते हैं तो लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर फिजिकल गोल्ड या गोल्ड म्यूचुअल फंड्स/गोल्ड ईटीएफ की तरह ही टैक्स देनदारी बनती है. इसका मतलब है कि डिजिटल गोल्ड पर टैक्स प्लस सेस और सरचार्ज चुकाना पड़ता है. जिससे मुनाफा घट जाता है. वहीं डिजिटल गोल्ड को लेकर आधिकारिक तौर पर ऑफिशियल रेगुलेटरी संस्था नहीं है, जबकि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम केंद्र सरकार के तहत काम करती है. ऐसे में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम मुनाफे के लिहाज से बेहतर विकल्प है.

यह भी पढ़ें: Digital Gold: कैसे करें डिजिटल गोल्ड की खरीद? क्या हैं इसके नफा और नुकसान? सोने में निवेश का सही समय, 10 महीने के सबसे सस्ते भाव पर गोल्ड बेच रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget