एक्सप्लोरर

Digital Gold: कैसे करें डिजिटल गोल्ड की खरीद? क्या हैं इसके नफा और नुकसान?

ऐसे वक्त में जब लोग ज्वैलरी स्टोर्स और ज्वैलरी डीलर्स के पास जाकर सोने की खरीददारी करने से हिचकते हैं, ऐसे में इसमें निवेश करने वालों के लिए ऑनलाइन सोने की खरीद एक विकल्प के तौर पर सामने आया है.

आज भले ही सोने को करेंसी में इस्तेमाल नहीं किया जाता है, लेकिन इसे पैसे के तौर पर अवश्य इस्तेमाल किया जा सकता है. वास्तव में, सोने को करीब 3 हजार साल से भी ज्यादा वक्त से लोग स्टोरेज करते आ रहे हैं. भारत मे सोने का 'भगवान का धन' माना जाता है और इसे खास मौके पर मंदिरों में चढ़ाया जाता है. यही वजह है कि भारत आज दुनिया के मुकाबले सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है. कोरोना महामारी के बीच भारत ने पीले धातु में निवेश का नया तरीका अख्तियार कर लिया है और वो है- डिजिटल गोल्ड.

ऐसे वक्त में जब लोग ज्वैलरी स्टोर्स और ज्वैलरी डीलर्स के पास जाकर सोने की खरीददारी करने से हिचकते हैं, ऐसे में इसमें निवेश करने वालों के लिए ऑनलाइन सोने की खरीद एक विकल्प के तौर पर सामने आया है. कोरोना महामारी के चलते सोने में निवेश के लिए डिजिटल गोल्ड के तौर पर इसकी खरीददारी को काफी पॉपुलरिटी मिली है.

क्या है डिजिटल गोल्ड ?   

जब आप खुद दुकान पर सोने की खरीददारी करने जाते हैं तो उसमें कई तरह के जोखिम हैं, जैसे- सोने की सही और उसकी शुद्धता की पहचान करना. उसके बाद सुरक्षित तरीके से रखना. इसके अलावा, हम इस वक्त जिस महामारी के दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे में सोने के डीलर्स या ज्वैलरी स्टोर्स पर जाना ठीक नहीं रहेगा.

ऐसे में डिजिटल गोल्ड को ऑनलाइन खरीदा जा सकता है, ग्राहक की मांग पर इसे विक्रेता की ओर से बीमा कर स्टोर किया जा सकता है. ऐसे में शारीरिक तौर पर सोने की खरीद करने में जो भी समस्या आती है, उसका इसके जरिए समाधन हो जाता है. डिजिटल गोल्ड में कहीं से भी निवेश के लिए आपको सिर्फ आपको इंटरनेट/मोबाइल बैंकिंग की जरूरत पड़ती है.       

कैसे काम करता है डिजिटली गोल्ड

आप डिजटली गोल्ड में कई तरह से निवेश कर सकते हैं, जैसे- पेटीएम, गूगल पे और फोन पे. ब्रोकर्स जैसे एचडीएफसी सिक्योरिटीज और मोतीलाल ओसवाल के पास भी डिजिटल गोल्ड में निवेश के विकल्प हैं.

वर्तमान में तीन कंपनियों डिजिटल गोल्ड में निवेश के विकल्प दे रही हैं, ये हैं-

1-ऑगमोन्ड गोल्ड लिमिटेड ( Augmont Gold Ltd). 2.(एमएमटीसी-पीएएमपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) MMTC-PAMP India Pvt. Ltd.

3.डिजिटल गोल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड Digital Gold India Pvt/ Ltd

नुकसान

अधिकतर प्लेटफॉर्म्स पर निवेश के लिए सीमा 2 लाख रुपये तक ही है.

इसको लेकर आधिकारिक तौर पर ऑफिशियल रेगुलेटरी संस्था नहीं है, जैसे- आरबीआई और सेबी.

सोने की कीमत में डिलिवरी और मेंकिंग चार्ज जोड़ा जाता है

कुछ मामलों में कंपनियों कुछ सीमित समय तक रखने का ऑफर देती है, उसके बाद या तो उससे सोना डिलीवरी लेना पड़ेगा या फिर सोने को बेचना पड़ेगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget