एक्सप्लोरर

नोटबंदी, GST से बढ़ेगा टैक्स बेस, नकद में लेनदेन होगा मुश्किल: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस सरकार ने जो पहला कदम उठाया उसने सिस्टम को झकझोर दिया. सरकार ने उन लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का कदम उठाकर जिन्होंने विदेश में अपना काला धन छिपा रखा है, बेहद कड़ा संदेश दिया.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि नोटबंदी के बाद और जीएसटी आने से कैश में लेनदेन करना मुश्किल होगा. इसके असर से कर अनुपालन (टैक्स कंप्लायंस) बेहतर होगा और टैक्स बेस बढ़ेगा. वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित दिल्ली इकोनॉमिक्स सम्मेलन को संबोधित करते हुये वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि इस सरकार ने जो पहला कदम उठाया उसने सिस्टम को झकझोर दिया. इस सरकार ने उन लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का कदम उठाकर जिन्होंने विदेश में अपना काला धन छिपा रखा है, बेहद कड़ा संदेश दिया.

अरुण जेटली ने कहा कि सरकार विदेशों में कालाधन रखने और देश में ब्लैकमनी में कारोबार करने वालों और मुखौटा कंपनियों (शेल कंपनियों) पर अंकुश लगाने के लिए कानून लेकर आई है. मंत्री ने कहा कि देश ने टैक्स कंप्लायंस नहीं होने के ढेरों मामलों और बड़े पैमाने पर सिस्टम के बाहर होने वाले ट्रांजेक्शन्स जैसे भारतीय चलन का समाधान ढूंढ लिया गया है. नोटबंदी और जीएसटी के आने से इसे लागू करने में और आसानी ही होगी.

उन्होंनें कहा, ‘‘इस स्थिति से निबटने के लिए सालों से करीब-करीब बेबसी सी नजर आती रही है. हर साल वित्त विधेयक के मार्फत हम कुछ बदलावों की घोषणा करते थे जिसका बहुत ही आंशिक असर होता था. मैं समझता हूं कि इन आंशिक बदलावों का स्थायी असर कोई बहुत बड़ा नहीं था. इसलिए एक बड़ा बदलाव लाने के लिए कई कदम उठाये जाने थे. हम देखते हैं कि मौजूदा सरकार द्वारा उठाये गये कदमों का दीर्घकालिक असर होगा और इसके पीछे व्यापक नैतिक औचित्य होगा. ’’

जेटली ने कहा, ‘‘नोटबंदी और जीएसटी व्यवस्था, जो कैश जेनरेशन को मुश्किल बनाएगी, का असली बड़ा असर टैक्स चोरी रोकने और वाइड डिजिटलाइजेशन के रूप में सामने होगा. व्यापक डिजीटलीकरण, डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्सेशन के विस्तार के शुरुआती संकेत पहले ही नजर आने लगे हैं ’’

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आगे कहा कि देश में टैक्स चोरी की समस्या को कम करने के लिए सरकार लंबे समय से जो कोशिशें कर रही हैं उनका असर धीरे-धीरे दिखने लगा है और आगे भी इसमें और सुधार होगा. जैसे नोटबंदी के बाद देश में टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में इजाफा देखा गया वैसे ही जीएसटी के बाद कारोबारियों पर टैक्स की लायबिलिटी तय होने से देश का इनडायरेक्ट टैक्स राजस्व बढ़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget