एक्सप्लोरर

New Vande Bharat Train: दिल्ली को जल्द मिलेगा एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा, 25 मई को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Delhi Dehradun Vande Bharat: 25 मई को देश को एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है. पीएम मोदी दिल्ली से देहरादून के बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

Delhi Dehradun Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे ने हाल ही में हाल ही में ओडिशा के पुरी से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन (Puri Howrah Vande Bharat Train) की शुरुआत की है, इसके बाद अब जल्द ही देश को एक और वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिल सकता है. राजधानी दिल्ली से एक और वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने (Delhi Dehradun Vande Bharat Train) जा रही है. उत्तराखंड उन राज्यों में से एक है जहां अभी तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हुआ है. राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami) ने ऐलान कर दिया है कि 25 मई को दिल्ली देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) करेंगे. इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) भी मौजूद रहेंगे.

केवल 4.5 घंटे में पूरा हो जाएगा सफर

दिल्ली देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (Delhi Dehradun Vande Bharat Express) के जरिए दोनों शहर के बीच की दूरी को कम समय में पूरा कर लिया जाएगा. ऐसे में अब यात्री इस दूरी को केवल 4.5 घंटे में ही पूरा कर लेंगे. फिलहाल दोनों शहर की दूरी को तय करने में 6 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है. दिल्ली देहरादून वंदे भारत के बाद उत्तराखंड में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे लोगों के दिल्ली से हरिद्वार, मसूरी और ऋषिकेश जाने आने में परेशानी नहीं होगी. इससे राज्य की इकोनॉमी को भी बूस्ट मिलेगा और राज्य के युवाओं को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे.

जानें क्या है ट्रेन का शेड्यूल

दिल्ली देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत के शेड्यूल (Delhi Dehradun Vande Bharat Train Schedule) के बारे में रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रेन बाकी वंदे भारत की तरह हफ्ते में 6 दिन चलेगी. यह ट्रेन देहरादून से सुबह 7 बजे चलकर सुबह 11.30 पर आनंद विहार टर्मिनल पर पहुंच जाएगी. वहीं आनंद विहार टर्मिनल से शाम को 17.50 बजे को निकालकर देहरादून रात 22.20 बजे तक पहुंचेगी. पीएम मोदी 25 मई को इस ट्रेन को रवाना करेंगे और इसके बाद 29 मई से इसका संचालन शुरू हो जाएगा.

कितना होगा किराया?

गौरतलब है कि रेलवे ने अभी तक ट्रेन के किराये के बारे में जानकारी नहीं दी है. इस ट्रेन के रूट की बात करें तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने यह दावा किया है कि ट्रेन दिल्ली से देहरादून रूट में सहारनपुर जंक्शन पर रुकेगी. इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और ट्रेन में कुल 16 कोच लगे होंगे.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: नोएडा, लखनऊ जैसे शहरों में बदल गए फ्यूल के दाम, कच्चे तेल में दर्ज किया गया उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget