एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की अब खैर नहीं, भारतीय सेना को मिलने जा रहा 'ब्रह्मास्त्र'; 1.05 लाख करोड़ की हुई महा-डील

India Defence Sector: गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद  (DAC) ने करीब 1.05 लाख करोड़ रुपये की 10 बड़े रक्षा सौदों को मंजूरी दी है.

India Defence Sector: भारत का डिफेंस सेक्टर तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद  (DAC) ने करीब 1.05 लाख करोड़ रुपये की 10 बड़े रक्षा सौदों को मंजूरी दी है. इस फैसले की सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरी खरीद 'Buy Indian IDDM'कैटेगरी के तहत होने वाली है ताकि देश में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिले.

देश में बनकर तैयार होंगी सारी चीजें

बता दें कि Indigenously Designed, Developed and Manufactured के तहत ये सभी हथियार और सिस्टम भारत में ही बनकर तैयार होंगे. इससे पूरे 1.05 लाख करोड़ रुपये विदेशी कंपनियों में खर्च न होकर भारत की सरकारी और प्राइवेट कंपनियों में लगाया जाएगा, जिससे देश का ही विकास होगा.  

भारत सेनाओं के लिए क्या-क्या आ रहा? 

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इस महा-डील के तहत भारतीय सेना को बख्तरबंद रिकवरी वाहन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, कॉमन इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें मिलेंगी. इसके अलावा, DAC ने नौसेना के लिए मूर्ड माइंस, माइन काउंटर मेजर वेसल्स, सुपर रैपिड गन माउंट्स और सबमर्सिबल ऑटोनॉमस वेसल्स की खरीद को भी मंजूरी दे दी है. इससे नौसेना और व्यापारिक जहाजों के लिए खतरे कम होंगे और उनकी सुरक्षा मजबूत होगी. 

थल सेना को क्या मिलेगा? 

इस डील के जरिए थल सेना के लिए जमीनी ताकत बढ़ाई जाएगी. उनके लिए आर्मर्ड रिकवरी व्हीकल (ARV)खरीदा जाएगा, जिसे आमतौर पर युद्ध के मैदान में बख्तरबंद वाहनों की रिकवरी के लिए डिजाइन किया गया है. मान लीजिए कि अगर जंग के मैदान में कोई टैंक खराब हो जाए, तो इस स्थिति में ARV उसे वहां से निकालकर सुरक्षित वापस ले आता है. 

नौसेना की भी बढ़ाई जाएगी ताकत

डील के तहत भारतीय नौसेना के लिए माइन काउंटर मेजर वेसल (MCMV), मूर्ड माइन्स (Moored Mines), सबमर्सिबल ऑटोनॉमस वेसल और सुपर रैपिड गन माउंट (SRGM) की खरीद को मंजूरी दी गई है. 

  • बता दें कि माइन काउंटर मेजर वेसल एक तरह का समुद्री पोत है, जो पानी के नीचे दुश्मनों के छिपाए गए बारूदी सुरंगों का पता लगाने और उसे नष्ट करने में मदद करेगी. 
  • इसी तरह से मूर्ड माइंस एक तरह का समुद्री बारूदी सुरंग है. इसे एक निश्चित गहराई पर लटका दिया जाता है. इसमें सेंसर लगे होते हैं. जैसे ही दुश्मनों का जहाज या पनडुब्बी इसके पास आती है, तो यह तुरंत अलर्ट हो जाता है और विस्फोटकों को सक्रिय कर देता है. इसका इस्तेमाल भारत दुश्मनों से अपने बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए करेगा. 
  • सबमर्सिबल ऑटोनॉमस वेसल पानी के नीचे बिना इंसान के चलने वाली पनडुब्बियां हैं, जो पानी के नीचे दुश्मनों की गतिविधियों को पल में भांप सकती है.  
  • सुपर रैपिड गन माउंट एक तरह का ऑटोमैटिक तोप है, जो सुपर रैपिड फायरिंग मोड में 120 राउंड प्रति मिनट की दर से फायरिंग कर दुश्मनों के जहाजों, ड्रोन व नाव को मिनटों में नष्ट कर सकती है. 

इसके अलावा, तीनों सेनाओं के लिए इसके अलावा, सरफेस-टू-एयर मिसाइल, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, इंटीग्रेटेड कॉमन इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम की खरीद की भी मंजूरी दी गई है.  

 

ये भी पढ़ें: 

Service Sector PMI: भारत में सर्विस सेक्टर की गतिविधियां हुईं तेज, आगे बढ़ रही है देश की इकोनॉमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget