एक्सप्लोरर

Service Sector PMI: भारत में सर्विस सेक्टर की गतिविधियां हुईं तेज, आगे बढ़ रही है देश की इकोनॉमी

Service Sector PMI: भारत के सर्विस सेक्टर का PMI (Purchasing Managers Index) मई के 58.8 से बढ़कर जून में 60.4 पर पहुंच गया. PMI Output Index भी जून में मई के 59.3 से बढ़कर 61 हो गया.

Service Sector PMI: भारत के सर्विस सेक्टर का PMI (Purchasing Managers Index) मई के 58.8 से बढ़कर जून में 60.4 पर पहुंच गया. हालांकि, यह लगाए गए शुरुआती अनुमान 60.7 से कम है. HSBC India Services की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई. इससे पता चलता है कि स्ट्रॉन्ग डिमांड और कीमतें कम होने की वजह से इस सेक्टर ने पिछले 10 महीनों में अब सबसे लंबी छलांग लगाई है. 

इन देशों से भी बढ़ी डिमांड 

ध्यान रहें कि जब भी पीएमआई 50 से ऊपर रहता है, तो यह बढ़त को दर्शाता है, जबकि 50 से नीचे गिरावट का संकेत देता है. जून के महीने में न्यू बिजनेस सब इंडेक्स तेजी से बढ़ा है क्योंकि घरेलू बाजार में निरंतर मजबूती से कंपनियों को फायदा पहुंचा है. ऐसा एक्सपोर्ट ऑर्डर में आई तेजी के चलते हुआ है, भले ही यह मई के मुकाबले कुछ कम है.

HSBC India Services के पैनालिस्टों के मुताबिक, एशियाई, मिडिल ईस्ट और अमेरिकी बाजार में सुधार की वजह से विदेशों से डिमांड को मजबूती मिली है. डिमांड बढ़ने से रोजगार भी बढ़ा है. हालांकि, मई में रिकॉर्ड हाई लेवल से रोजगार में कमी आई है. 

आगे बढ़ रही देश की इकोनॉमी 

HSBC India Composite PMI Output Index भी जून में मई के 59.3 से बढ़कर 61 हो गया, जो पिछले 14 महीनों में सबसे तेज है. यह इंडेक्स मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों सेक्टर की एक्टिविटीज के बारे में बताता है. इस हफ्ते रिलीज हुई मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डेटा से पता चलता है कि जून में फैट्री एक्टिविटीज तेज हुई है यानी कि सर्विस सेक्टर की परफॉर्मेंस में सुधार हुआ है. 

क्यों जरूरी है PMI? 

सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का हाल जानने के लिए PMI इंडेक्स बहुत ही जरूरी है. हर महीने पीएमआई सर्वे होता है क्योंकि इससे देश की आर्थिक गतिविधियों के बारे में पता चलता है और इनकम में हो रही बढ़ोतरी का भी अंदाजा लगाया जाता है. 

ये भी पढ़ें: 

ITR फाइल करते वक्त इस गलती की नहीं है कोई माफी, पकड़े गए तो 200 परसेंट जुर्माने के साथ जेल जाने की भी आ सकती है नौबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget