एक्सप्लोरर

Wilful Defaulters: बैंक ने लगा दिया डिफॉल्टर का ठप्पा? मिल सकता है हटवाने का मौका, आरबीआई ने इश्यू किया नया ड्राफ्ट

RBI Defaulter Norms: अगर बैंक ने डिाफॉल्टर का ठप्पा लगा दिया है तो आपको इसे हटवाने की सुविधा मिल सकती है. आरबीआई ने इस संबंध में नया ड्राफ्ट इश्यू किया है...

रिजर्व बैंक विलफुल डिफॉल्टर को लेकर प्रावधानों में बदलाव करने की तैयारी में है. रिजर्व बैंक के एक नए ड्राफ्ट से न सिर्फ बैंकों के लिए उन ग्राहकों को विलफुल डिफॉल्टर की लिस्ट में डालने का काम आसान और तेज हो जाएगा, जो कर्ज की किस्तें नहीं चुका रहे हैं, बल्कि इस लिस्ट में डले ग्राहक को अपने नाम से डिफॉल्टर का ठप्पा हटवाने का भी मौका मिलेगा.

जून में आया था पहला सर्कुलर

रिजर्व बैंक ने इस संबंध में सबसे पहले जून 2023 में एक सर्कुलर जारी किया था. रिजर्व बैंक के सर्कुलर में यह प्रावधान किया गया गया था कि विलफुल डिफॉल्टर को वन-टाइम सेटलमेंट का मौका सिर्फ तब दिया जाएगा, जब किसी हायर अथॉरिटी से मंजूरी मिलेगी. सर्कुलर की इस बात पर काफी विवाद हो गया था. विपक्षी दलों समेत बैंक यूनियनों ने उसका विरोध किया था.

ऐसी स्थिति में हटा सकते हैं ठप्पा

अब रिजर्व बैंक ने विलफुल डिफॉल्टर को लेकर मास्टर डाइरेक्शन का ड्राफ्ट इश्यू किया है. ड्राफ्ट में रिजर्व बैंक ने कहा है कि अगर विलफुल डिफॉल्टर की लिस्ट में कोई अकाउंट शामिल है और उस अकाउंट को लेकर बैंक व कर्जदार सेटलमेंट पर सहमत होते हैं, तो ऐसे मामलों में अकाउंट को विलफुल डिफॉल्टर की लिस्ट से हटाया जा सकता है, लेकिन सिर्फ तभी जब कर्जदार ने सहमति की पूरी रकम का भुगतान कर दिया हो.

इन्हें कहते हैं विलफुल डिफॉल्टर

अभी रिजर्व बैंक ने इस ड्राफ्ट पर विभिन्न संबंधित पक्षों से प्रतिक्रियाएं मंगाई है. ड्राफ्ट में यह भी प्रावधान किया गया है कि बैंकों को किसी अकाउंट को विलफुल डिफॉल्टर की लिस्ट में डालने के बारे में छह महीने के भीतर निर्णय लेना होगा. विलफुल डिफॉल्टर वैसे कर्जदारों को कहा जाता है, जो जानबूझकर कर्ज की किस्तें नहीं चुकाते हैं. रिजर्व बैंक ड्राफ्ट पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रियाओं पर गौर करने के बाद अधिसूचना जारी करेगा.

बीते सालों में कम हुई है संख्या

देश में विलफुल डिफॉटर्स की संख्या को देखें तो पिछले कुछ सालों में इसमें काफी गिरावट आई है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने संसद में दिए गए जवाबों के आधार पर बताया है कि 2014-15 में जहां विलफुल डिफॉल्टर्स की संख्या 2,469 थी, 2020-21 में 1,063 रह गई है. इस तरह 6 सालों में विलफुल डिफॉल्टर्स की संख्या आधी से भी कम रह गई है. हालांकि साल भर पहले की तुलना में यह लगभग डबल है. 2019-20 में ऐसे डिफॉल्टर्स की संख्या 597 थी.

ये भी पढ़ें: भारत के इन राज्यों में सबसे सस्ती है शराब, शहर के हिसाब से 5 गुने तक आ जाता है फर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, हर महीने 15,800 तक HRA!
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, हर महीने 15,800 तक HRA!
GDP 7.8% हुई, फिर भी आपकी जेब खाली क्यों? नवंबर के बाद बढ़ सकती है मुश्किल
GDP 7.8% लेकिन बचत क्यों नहीं बढ़ी? कुंडली से समझें आगे का हाल
मार्केट में मचेगा तहलका! आ रहा 30000 करोड़ का मेगा IPO, पैसे तैयार हैं ना?
मार्केट में मचेगा तहलका! आ रहा 30000 करोड़ का मेगा IPO, पैसे तैयार हैं ना?
PM-SYM Scheme: रोज लगाएं 2 रुपये से भी कम, 60 साल बाद हर महीने ₹3000 की गारंटी!
रोज लगाएं 2 रुपये से भी कम, 60 साल बाद हर महीने ₹3000 की गारंटी!

वीडियोज

Aniruddhacharya Statement: 'पूकी बाबा' का ज्ञान...अब 'हिन्दू-मुसलमान'!
आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget