एक्सप्लोरर

Liquor Price in India: भारत के इन राज्यों में सबसे सस्ती है शराब, शहर के हिसाब से 5 गुने तक आ जाता है फर्क

Cheapest Liquor in India: शराब की कीमतें हर राज्य में अलग-अलग होती हैं. इसके कई कारण होते हैं. आइए जानते हैं कि देश में सबसे सस्ती और सबसे महंगी शराब कहां मिलती है...

सरकारों के लिए राजस्व के स्रोतों में आबकारी विभाग को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. यह हर सरकार के लिए खजाना भरने वाला विभाग है. सरकारें भी इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के मौके नहीं छोड़ती हैं. इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि शराब के किसी ब्रांड की कीमत एक शहर में 100 रुपये है तो हो सकता है किसी दूसरे शहर में 500 रुपये भी हो. आइए जानते हैं कि देश कि किस राज्य में अभी शराब सबसे सस्ती है और कहां लोग सबसे महंगी शराब खरीद रहे हैं... साथ ही हम ये भी जानेंगे कि अलग-अलग राज्यों में एक ही ब्रांड की कीमत अलग-अलग होने के लिए कौन से कारण जिम्मेदार हैं.

5 गुने तक का आ जाता है अंतर

सबसे पहले एक एदाहरण से समझते हैं. अभी अगर किसी ब्रांड की बीयर आप दिल्ली में 130-150 रुपये में खरीद रहे हैं, तो वही सेम चीज आप गोवा में 90-100 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में आपको 200 रुपये तक चुकाना पड़ सकता है. शराब की कीमतों में यह अंतर कई मामलों में 4-5 गुने तक हो जाता है. मतलब किसी एक शहर में 100 रुपये में मिल रही शराब के लिए आपको किसी दूसरे शहर में 500 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं.

इस कारण अलग हो जाती है कीमत

अब यह जानना महत्वपूर्ण है कि राज्यों के हिसाब से शराब की कीमतों में इस तरह का अंतर क्यों है... इसका सबसे बड़ा कारण है टैक्स. सभी राज्य सरकारें शराब पर अलग से टैक्स लगाती हैं. इस टैक्स की दरें राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं. इसके अलावा राज्य सरकारों की आबकारी नीतियों का भी योगदान होता है. जैसे- दिल्ली में शराब घोटाला का मामला शुरू होने से पहले नई शराब नीति लागू हुई थी और तब प्राइवेट वेंडर लोगों को एमआरपी पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रहे थे. दिल्ली में वह व्यवस्था भले ही समाप्त हो गई, लेकिन कई राज्यों में अभी भी लागू हैं.

राज्यों के हिसाब से टैक्स अलग

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दी इंटरनेशनल स्पिरिट्स एंड वाइन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के हवाले से बताया गया है कि किस तरह से राज्यों में टैक्स की दरें अलग हैं. इसके लिए एसोसिएशन ने टैक्स व अन्य फैक्टर्स को शामिल करते हुए एमआरपी इंडेक्स तैयार किया है. आइए इस इंडेक्स पर गौर करते हैं...

राज्य एमआरपी इंडेक्स एमआरपी में टैक्स का हिस्सा
कर्नाटक 513 83%
तेलंगाना 246 68%
महाराष्ट्र 226 71%
राजस्थान 213 69%
उत्तर प्रदेश 197 66%
हरियाणा 147 47%
दिल्ली 134 62%
गोवा 100 49%
  स्रोत: The International Spirits & Wines Association of India  

इस तरह से पड़ जाता है फर्क

इसमें आपने देखा कि एमआरपी इंडेक्स गोवा में सबसे कम है. मतलब देश में सबसे सस्ती शराब गोवा में मिल रही है. दूसरी ओर एमआरपी इंडेक्स सबसे ज्यादा कर्नाटक में है, मतलब वहां कीमतें सबसे ज्यादा हैं. इसे एक उदाहरण से समझिए. जो शराब आपको गोवा में 100 रुपये में मिल रही है, उसकी कीमत दिल्ली में 134 रुपये हो जाएगी, जबकि कर्नाटक में रेट 513 रुपये पर पहुंच जाएगा.

इन राज्यों में भी सस्ती है शराब

गोवा के अलावा भी कुछ शहरों/राज्यों में शराब पर टैक्स अपेक्षाकृत कम है. इस कारण वहां भी औसत से कम भाव पर शराब मिल जाती हैं. गोवा के बाद सबसे सस्ती शराब पॉन्डिचेरी में मिलती है. उसके बाद शराब के मामले में सस्ते राज्यों के कुछ नाम इस प्रकार हैं- दमन एंड दीव, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली.

ये भी पढ़ें: 2047 तक बदल जाएगी भारत की सूरत, 1 अरब से ज्यादा होगी मिडिल क्लास की जनसंख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
क्या आपके किचन तक पहुंच रहे सही प्रोडक्ट्स? डाबर ने बदल दिए लेबल
नोट छापने में RBI को हो रही परेशानी, कैश की मांग पर डिप्टी गवर्नर का बयान
नोट छापने में RBI को हो रही परेशानी, कैश की मांग पर डिप्टी गवर्नर का बयान
आपके PAN Card पर तो नहीं बन गई फर्जी कंपनी? आयकर के खुलासे के बाद ऐसे करें चेक
आपके PAN Card पर तो नहीं बन गई फर्जी कंपनी? आयकर के खुलासे के बाद ऐसे करें चेक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget