एक्सप्लोरर

DA Hike From July 2023: सरकार ने अब इन कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ते में इतनी हुई बढ़ोतरी 

DA Hike: वित्त मंत्रालय की ओर से कुछ कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया गया है. अब इनको मूल वेतन पर 1 जुलाई से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा. यानी कि सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी. 

Dearness Allowance Hike News: सरकार ने अब इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बदलाव किया है. वित्त मंत्रालय के तहत डिपॉर्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज (DPE) ने बोर्ड स्‍तर के पदों से नीचे और बोर्ड स्‍तर के पद रखने वाले सीपीएसई अधिकारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन किया है. इसके अलावा, 1992 वेतनमान के आईडीए पैटर्न का पालन करने वाले नॉन यूनियनाइज्‍ड सुपरवाइजर के डीए में बदलाव किया है. 

इन कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से दिया जाएगा. 7 जुलाई के डीपीई की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, बढ़ा हुआ डीए कुछ इस तरह से दिया जाएगा.  हर महीने 3500 रुपये तक मूल वेतन पर 1 जुलाई 2023 से डीए दर वेतन का 701.9 फीसदी होगा, जो कम से कम 15,428 रुपये होगा. वहीं 3500 रुपये से ज्‍यादा और 6500 रुपये तक हर महीने के बेसिक सैलरी पर डीए दर  526.4 फीसदी या न्‍यूनतम  24,567 रुपये होगा. 6500 रुपये से ज्‍यादा और 9500 रुपये तक के वेतन पर डीए 421.1 फीसदी है, जो न्‍यूनतम 34,216 रुपये होगा. इसी तरह, 9500 रुपये से ज्‍यादा के मूल वेतन पर डीए  351 फीसदी या न्यूनतम 40,005 रुपये होगा. 

कब जारी की जाती है डीए की किस्‍त 

सीपीएसई कर्मचारियों को डीए की किस्त तिमाही सूचकांक औसत 1099 (1960=100) से ऊपर प्राइस में बढ़ोतरी के आधार पर हर साल 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर से देय हो जाती है. डीपीई ने कहा कि मार्च 2023 से मई 2023 की तिमाही के लिए औसत एआईसीपीआई (1960=100) 8813 है. ऐसे में कर्मचारियों के डीए में संशोधन किया गया है. 

गौर करने वाली बात है कि डीपीई की ओर से 25 जून1999 के एक परिपत्र के मुताबिक, नई डीए योजना के तहत, जिसमें सीपीएसई के बोर्ड स्तर और बोर्ड स्तर से नीचे के अधिकारियों और नॉन यूनियनाइज्‍ड सुपरवाइजर को डीए बढ़ोतरी का जिक्र किया गया है. 

केंद्रीय कर्मचारियों का कब बढ़ेगा डीए 

केंद्र सरकार की ओर से अभी अधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कब बढ़ेगा. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है सरकारी कर्मचारियों का डीए इस महीने में कभी भी बढ़ सकता है. साथ ही इस बार सरकार हाउस रेंट अलाउंस और अन्‍य भत्तों में भी इजाफा कर सकती है. अगर सरकार महंगाई भत्ते में इजाफा करती है तो बढ़ा हुआ डीए 1 जूलाई 2023 से लागू होगा. उम्‍मीद की जा रही है कि सरकारी कर्मचारियों का डीए सरकार 3 से 4 फीसदी तक बढ़ा सकती है. 

ये भी पढ़ें 

NSDL IPO: एनएसडीएल आईपीओ में OFS के जरिए SBI समेत ये बैंक बेचेंगे अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICICI बैंक का बंपर दीवाली गिफ्ट, FD पर बढ़ा दिया इंटरेस्ट
ICICI बैंक का बंपर दीवाली गिफ्ट, FD पर बढ़ा दिया इंटरेस्ट
नोएडा में 13000 किसानों को मिलेंगे प्लॉट, सालों से लटका मामला सुलझा
नोएडा में 13000 किसानों को मिलेंगे प्लॉट, सालों से लटका मामला सुलझा
8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट से लेवल 9, 10 और 11 के कर्मचारियों को बंपर मुनाफा!
8th Pay Commission: 7% इंक्रीमेंट से लेवल 9, 10 और 11 के कर्मचारियों को बंपर मुनाफा!
बैंकों में गड़बड़ियों पर जागी सरकार, बनाया हाई लेवल पैनल, 6 महीने में देगा रिपोर्ट
बैंकों में गड़बड़ियों पर जागी सरकार, बनाया हाई लेवल पैनल, 6 महीने में देगा रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Mattress Sagging Solution: किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
किनारे बैठते ही नीचे दबता है गद्दा? खराब होने से पहले ऐसे बचाएं
Rabi Crops Sowing: बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
बारिश के बाद खेत में भर गया है पानी, इन फसलों की कर सकते हैं बुवाई
Embed widget