एक्सप्लोरर

साइरस मिस्त्री-टाटा संस के बीच नहीं थम रही वॉर, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: टाटा संस द्वारा साइरस मिस्त्री को टाटा स्टील के निदेशक पद से हटाने की कोशिशों के बीच साइरस मिस्त्री ने कंपनी के प्रमुख के रूप में अपनी भूमिका और खास कर कंपनी के घाटे में चल रहे यूरोपीय कारोबार से निपटने के अपने तरीके का बचाव किया.

मिस्त्री ने कहा कि टाटा समूह ने टाटा स्टील यूरोप के परिचालन में जो भारी पूंजी लगाई है, उस पर घाटा होना समूचे टाटा ग्रुप के समक्ष जोखिम भरा है. गौरतलब है कि मिस्त्री टाटा समूह की धारक कंपनी टाटा संस और विभिन्न कारोबारी कंपनियों के चेयरमैन पद से हटाए जा चुके हैं और अब उन्हें कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से हटाने का प्रस्ताव है. उन्होंने इन आरोपों को खारिज किया कि उनके नेतृत्व में टाटा स्टील के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ब्रिटेन के निवेश को छोटी अवधि के नफे-नुकसान के चश्मे से देखा. उन्होंनें कहा कि यह सच से काफी दूर है.

टाटा स्टील की असाधारण आम बैठक से पहले निदेशक मंडल को लिखे पत्र में मिस्त्री ने कहा कि इस कदम का एकमात्र आधार उन्हें टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाना है जिसकी शुरुआत ही गैरकानूनी है. यह बैठक 21 दिसंबर को होनी है और इसमें मिस्त्री को कंपनी के निदेशक मंडल से हटाने के प्रस्ताव पारित कराया जाना है. उन्होंने कहा है कि ऐसी बातें केवल उन्हें टाटा संस के चेयमैन पद से हटाने के संबंध में की जा रही है. मिस्त्री ने कहा है कि उन्हें टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाना गैरकानूनी है.

वहीं टाटा संस ने साइरस मिस्त्री के उन आरोपों का जोरदार खंडन किया कि कंपनी का प्रबंधन करने वाले ट्रस्टों के संचालन में कमियां हैं. अपने पूर्व चेयरमैन मिस्त्री पर पलटवार करते हुए कंपनी ने कहा है कि टाटा समूह के ट्रस्टों का संचालन जमशेदजी टाटा व उनके दो बेटों की व्यक्तिगत वसीयतों से होता है. इसके साथ ही कंपनी ने मिस्त्री पर कंपनियों को भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. टाटा संस 100 अरब डालर के टाटा समूह की अंशधारक कंपनी है जिसके चेयरमैन पद से मिस्त्री को पिछले महीने अचानक हटा दिया गया था.

टाटा संस ने एक बयान में कहा है कि मिस्त्री के बयानों से इस औद्योगिक घराने व उनकी कंपनियों को भारी नुकसान हुआ है और ‘सभी शेयरधारकों को हजारों करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान हुआ है. जिन कंपनियों को नुकसान हुआ है उनमें वे कंपनियां भी शामिल हैं जिनके चेयरमैन मिस्त्री अभी बने हुए हैं. टाटा संस ने एक बयान में कहा है, ‘‘ट्रस्टों का संचालन जमशेदजी टाटा, उनके बेटे सर दोराबजी टाटा व रतन टाटा और अन्य संस्थापकों की निजी वसीयतों से होता है. ये ट्रस्ट इन वसीयतों में तय उद्देश्यों का पालन कर रहे हैं.’’ यही कारण है कि विभिन्न ट्रस्ट दशकों से काम कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z
Buy Now-Pay Later: शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget