एक्सप्लोरर

CrowdStrike: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर क्रैश की जिम्मेदार है क्राउडस्ट्राइक, जानिए क्या करती है यह कंपनी 

Microsoft Server Down: क्राउडस्ट्राइक ने अपने प्रोडक्ट फाल्कन के लिए अपडेट जारी किया था. इसके चलते यह समस्या उत्पन्न हुई. कंपनी इस अपडेट को वापस ले रही है.

Microsoft Server Down: दुनियाभर में शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप पड़ गया है. इसके चलते ऑफिस, एयरपोर्ट, शेयर मार्केट समेत कई सेवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ा है. इस समस्या का जिम्मेदार क्राउडस्ट्राइक (CrowdStrike) को माना जा रहा है. यह कंपनी साइबर सिक्योरिटी सेवाएं प्रदान करती है. कंपनी द्वारा अपने प्रोडक्ट फाल्कन (CrowdStrike Falcon) में दिए गए अपडेट के चलते ही यह समस्या उत्पन्न हुई है. क्राउडस्ट्राइक ने कहा है कि उसने यह अपडेट वापस लेना शुरू कर दिया है. 

क्राउडस्ट्राइक ने कहा- समस्या को ठीक करने में जुटे 

इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने दावा किया था कि उसकी क्लाउड सर्विसेज ठीक होती जा रही हैं. हालांकि, कंपनी ने कहा है कि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि इस समस्या के लिए क्राउडस्ट्राइक ही जिम्मेदार है. सर्वर डाउन होने की वजह से दुनियाभर के कंप्यूटर्स पर ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ आ गई थी. उधर, क्राउडस्ट्राइक ने अपने मैसेज में कहा कि वह समस्या को ठीक करने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं. कई एयरलाइन, ब्रॉडकास्टर्स, स्टॉक एक्सचेंज, टेलीकॉम फर्म और बैंक इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. 

अश्विनी वैष्णव बोले- एनआईसी में नहीं कोई दिक्कत 

कई एयरपोर्ट पर प्लेन खड़े हुए हैं. एयरलाइन्स ने यात्रियों को संदेश भेजे हैं कि उड़ान में देरी होगी. वह बोर्डिंग में आ रही तकनीकी दिक्क्तों के चलते यात्रा के समय से 3 घंटा पहले एयरपोर्ट पहुंच जाएं. कई एमएनसी के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. भारत के आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने अपनी पोस्ट में जानकारी दी है कि इस समस्या के कारणों का पता लग गया है. माइक्रोसॉफ्ट इसे ठीक करने में जुटी हुई है. एनआईसी का कामकाज अच्छे तरीके से चल रहा है. 

क्राउडस्ट्राइक के फाल्कन को माना जा रहा जिम्मेदार 

क्राउडस्ट्राइक एक अमेरिकन साइबर सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी कंपनी है. इसकी स्थापना साल 2011 में जॉर्ज कुर्ट्ज, दिमित्री अल्पेरोविच और ग्रेग मर्स्टन ने की थी. यह कंपनी कई बड़े साइबर अटैक का सामना कर चुकी है. कंपनी ने साल 2013 में अपना फाल्कन प्रोडक्ट लॉन्च किया था. इस प्रोडक्ट में दिए गए अपडेट को ही माइक्रोसॉफ्ट में आई समस्या का जिम्मेदार माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें 

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन होने से सोशल मीडिया में हड़कंप, दुनियाभर से आ गई कमेंट्स की बाढ़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल पर 16 और ATF पर 10.5 प्रति लीटर हुआ एक्सपोर्ट टैक्स, 1 अक्टूबर से नया रेट लागू
डीजल पर 16 और ATF पर 10.5 प्रति लीटर हुआ एक्सपोर्ट टैक्स, 1 अक्टूबर से नया रेट लागू
FD, ATM, NPS और EPF, 1 अक्टूबर से रुपए-पैसों को लेकर बदल रहे कई नियम
FD, ATM, NPS और EPF, 1 अक्टूबर से रुपए-पैसों को लेकर बदल रहे कई नियम
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, यूपी के इस जिले में 1 अक्टूबर से नियम लागू
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, यूपी के इस जिले में 1 अक्टूबर से नियम लागू
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget