एक्सप्लोरर

Cyber Fraud: कई बार आई कॉल और बिना OTP अकाउंट से खाली हो गए 50 लाख रुपये, ठगी के लिए अपनाई गई नई तकनीक!  

Cyber Fraud: साइबर अपराधी ने दिल्ली में एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले व्यक्ति से 50 लाख रुपये की ठगी की है. इसमें सिम स्वैपिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.

Delhi Cyber Fraud Case: ऑनलाइन फ्रॉड का एक बड़ा मामला (Online Fraud) सामने आया है. सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले एक व्यक्ति के खाते से 50 लाख रुपये की रकम ठगों ने गायब कर दिए. पिड़ित का कहना है कि उसने कोई भी ओटीपी नहीं बताई और न ही कोई ओटीपी (Without OTP Fraud) के लिए फोन आया था, फिर भी उसके अकाउंट से पैसे गायब हो गए. 

पि​ड़ित का कहना है कि उनके नंबर पर कई बार मिस्ड कॉल (Missed Call) आई, जिसमें से एक दो बार तो उन्होंने उठाया भी पर कोई जवाब नहीं आया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 1 घंटे तक मिस्ड कॉल का सिलसिला चला और उसके बाद उनके नंबर पर एक मैसेज आया कि 50 लाख रुपये अकाउंट (Bank Account) से खाली हो गए हैं. फोन 7 pm और 8:45 pm के बीच आया था. घटना 19 अक्टूबर की बताई जा रही है. 

अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर किए गए पैसे 

साइबर अपराधी फ्रॉड के नए नए पैंतरे अपना रहे हैं.इस मामले में 50 लाख की रकम RTGS के माध्यम से अकाउंट से खाली की गई है. साइबर फ्रॉड ने 50 लाख रुपये अलग-अलग खातों के माध्यम से निकाले हैं. एक भास्कर मंडल के खाते में 12 लाख जबकि 4.6 लाख रुपये एक दूसरे व्यक्ति के अकाउंट में और 10 लाख दो अलग-अलग खातों में भेजे गए हैं. 

बिना ओटीपी के निकाले पैसे!

पुलिस का कहना है कि इस तरह की रकम को निकालने के लिए  "SIM Swapping" का इस्तेमाल किया गया है. पुलिस ने जानकारी दी कि इस तकनीक के तहत फ्रॉड करने वाले सिम तक किसी तरह से पहुंच प्राप्त कर लेते हैं और खाते से रजिस्टर्ड नंबर के साथ डुप्लीकेट सिम कार्ड का इस्तेमाल करते है. इसके बाद ओरिजनल नंबर पर बंद होकर, डुप्लीकेट सिम ​एक्टिव हो जाता है और मैसेज के माध्यम से ओटीपी आदि की जानकारी उन्हें मिल सकती है.  

कैसे करें बचाव 

अगर आपके फोन में कोई भी कॉल या फिर एसएमएस नहीं आ रहा है तो तुरंत इसके बारे में मोबाइल ऑपरेटर से बात करें और पूरी जानकारी लें. साथ ही कस्टमर केयर को भी कॉल करें. ऐसे में बहुत ज्यादा फोन आए तो भी अलर्ट होना चाहिए. क्योंकि ऐसे में फ्रॉड करने वाला उन्हें बार बार फोन करके मोबाइल स्विच आॅफ करने पर मजबूर कर सकता है. 

अपने मोबाइल नंबर को किसी सोशल मीडिया पर या ऐसी जगह नहीं शेयर करना चाहिए, जहां से कोई भी आपके नंबर की डिटेल हासिल कर ले. किसी को भी अपने फोन और बैंक की डिटेल न दें. अपने फोन के एसएमस को भी चेक करते रहें. 

यह भी पढ़ें 
Cyber Fraud: 16 करोड़ की साइबर ठगी मामले में दो गिरफ्तार, बैंक खाता किराए पर लेकर लगाते थे चूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज से बदला शेयर बाजार का समय, जानें अब कितने बजे तक होगी ट्रेडिंग
आज से बदला शेयर बाजार का समय, जानें अब कितने बजे तक होगी ट्रेडिंग
ट्रंप ने ऐन वक्त पर लिया बड़ा फैसला, 6% सस्ता हो गया क्रूड; ईरान के साथ युद्ध भी टला
ट्रंप ने ऐन वक्त पर लिया बड़ा फैसला, 6% सस्ता हो गया क्रूड; ईरान के साथ युद्ध भी टला
आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
क्या आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? जानें आपके शहर में ईंधन की ताजा कीमत
क्या आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? जानें आपके शहर में ईंधन की ताजा कीमत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
Embed widget