एक्सप्लोरर

UPI Fraud On Rise: इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही यूपीआई फ्रॉड में हुआ बड़ा इजाफा, गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

Cyber Crime: गृह मंत्रालय के डाटा के मुताबिक जहां यूपीआई पेमेंट बढ़ा है तो इसके चलते यूपीआई फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं. 2022 के दो तिमाही के बीच 34 फीसदी फ्रॉड बढ़ा है.

UPI Fraud On Rise: यूपीआई यानि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (Unified Payment Interface) ने ऑनलाइन पेमेंट को बेहद आसान और सरल बना दिया है. यूपीआई की सफलता किसी से छिपी नहीं है. लेकिन यूपीआई से जरिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ( Online Transaction) में बढ़ते फ्रॉड की घटनाओं में भी लगातार बढ़ोतरी हुई है. गृह मंत्रालय ( Home Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक नेशनल सायबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ( NCRP) पर जो सायबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज कराई गई हैं उसमें बड़ा इजाफा यूपीआई फ्रॉड ( UPI Fraud)  के चलते हुआ है. 2022 की पहली तिमाही और दूसरी तिमाही के बीच सायबर फ्रॉड ( Cyber Fraud) की शिकायतों में 15.3 फीसदी का इजाफा हुआ है. 

बढ़ा यूपीआई फ्रॉड
आंकड़ों के मुताबिक 2022 की पहली तिमाही में नेशनल सायबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर कुल 206198 शिकायतें दर्ज कराई गई थी जो दूसरी तिमाही में 15.3 फीसदी बढ़कर 237659 हो गई.  सायबर क्राइम कैटगरी में यूपीआई फ्रॉड शिकायतों की बात करें तो 2022 की पहली तिमाही में 62,350 यूपीआई फ्रॉड की शिकायतें सामने आई थी जो 2022 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 84,145 पर जा पहुंची है. जो कि 34 फीसदी का उछाल है. हालांकि इस उछाल की बड़ी वजह यूपीआई पेमेंट में बढ़ोतरी भी है. आरबीआई के मुताबिक सितंबर को खत्म छमाही में यूपीआई पेमेंट में 1200 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. 

ऑनलाइन फाइनैंशियल फ्रॉड में इजाफा 
गृह मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक कुल सायबर क्राइम में 67.9 फीसदी हिस्सा ऑनलाइन फाइनैंशियल फ्रॉड का था. डेबिट/क्रेडिट कार्ड/सिम स्वैप फ्रॉड भी फाइनैंशियल फ्रॉड के अंतर्गत आता है और इसमें भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. 2022 की पहली तिमाही में 24,270 ऐसे फ्रॉड सामने आये थे जो दूसरी तिमाही में बढ़कर 26,793 पर जा पहुंचा है.  हालांकि रिपोर्ट के इंटरनेट बैंकिंग शिकायतों में कमी आई है. 2022 की पहली तिमाही में इंटरनेट बैंकिंग की कुल 20,443 शिकायतें सामने आई थीं जो दूसरी तिमाही में घटकर 19,267 रह गई है. 

यूपीआई की लोकप्रियता बढ़ी
बहरहाल यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. मई 2022 में यूपीआई पेमेंट ने 10 लाख करोड़ के आंकड़े को छूआ था जो बढ़कर 12.11 लाख करोड़ पर जा पहुंचा है. 

ये भी पढ़ें 

GST: PM आर्थिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष ने की एक GST रेट की वकालत, इनकम टैक्स छूट खत्म करने का दिया सुझाव!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget