एक्सप्लोरर

इधर ईरान-इजरायल के बीच ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान, उधर आसमान चढ़े तेल के हुए धड़ाम

Iran Israel War: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये समय अब शांति का है. दोनों ही पार्टियों की तरफ से पूरी तकह से सीजयफायर पर सहमति बन चुकी है.

Iran Israel Ceasefire: क्रूड ऑयल के तेजी से लगातार बढ़ते दाम ने अंतरराष्ट्रीय जगत में हलचल मचाकर रख दी थी. बाजार के जानकार इसके 110 से 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की आशंका जाहिर करने लगे थे. लेकिन, मिडिल ईस्ट में भारी तनाव के इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जैसे ही ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान किया, क्रूड ऑयल के दाम तेजी से नीचे गिर गए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगले 12 घंटे में सीजफायर प्रभावी हो जाएगा और जो संघर्ष इस वक्त खाड़ी देश में चल रहा है, उसका अंत हो जाएगा.

इसकी पुष्टि करते हुए ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इजरायल के साथ तेहरान सीजफायर पर सहमत हो गया है. इजरायल के चैनल 12 ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के दौरान सीजफायर समझौते पर अपनी सहमति दे दी. 

सीजफायर के बाद तेल के दाम में गिरावट

सीजफायर के ऐलान के बाद एशियाई बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सोमवार को कच्चे तेल के दाम में जबरदस्त गिरावट आयी है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) अगस्त क्रूड फ्यचर्स के दाम 5.1 प्रतिशत लुढ़क कर 65.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. ये 12 जून के बाद सबसे नीचे है.  इसी दिन ईरान पर इजरायल की तरफ से मिसाइल से अटैक किया गया था.

कतर में अमेरिकी बेस पर ईरान की तरफ से किए गए जवाबी हमले में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान नहीं होने की खबर के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत पहले ही 8 प्रतिशत गिर चुकी है.

ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ये समय अब शांति का है. दोनों ही पार्टियों की तरफ से पूरी तरह से सीजयफायर पर सहमति बन चुकी है. गौरतलब है कि वीकेंड में ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिका हमले के बाद सोमवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत उछलकर 81 डॉलर प्रति बैरल हो गई थी. हालांकि, ये बढ़ोतरी बहुत ही सीमित रही. तेल उत्पादक देशों ने इसके उत्पादन में किसी तरह की कटौती नहीं की और न ही स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को बंद करने की धमकी देनेवाले ईरान ने ऐसा कोई कदम उठाया.

ऐसे में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद तेल की कीमतों में उस तरह का उछाल नहीं देखा गया, जिसकी बाजार के जानकार उम्मीद कर रहे थे. इसकी एक वजह ये भी रही की तेल उत्पादक देशों के समूह OPEC+ इस बात पर सहमति बनाई थी कि अगर ईरान से तेल की सप्लाई में बाधा आती भी है तो बाकी सदस्य देश वैश्विक सप्लाई की आपूर्ति जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला, मिडिल ईस्ट जाने वाले सभी उडा़नें रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget