एक्सप्लोरर

Railway: अब स्टेशन पर घुसते ही दबोचा लिया जायेगा अपराधी, रेलवे की जोरदार तैयारी 

रेल मंत्रालय ने देश के 756 प्रमुख स्टेशन पर Video Surveillance System लगाना शुरू कर दिया है. यह काम अगले साल जनवरी तक पूरा होगा.

Railway News Update : देशभर में कुछ चुनिंदा रेलवे Railway स्टेशनों की निगरानी बेहद चुस्त होने वाली है, जिसके बाद स्टेशनो पर घुसते ही अपराधियों की भी पहचान कर उन्हें तत्काल दबोच लिया जायेगा. रेल मंत्रालय ने देश के 756 प्रमुख स्टेशन पर वीडियो सर्विलांस सिस्टम (Video Surveillance System) लगाना शुरू कर दिया है. सरकारी कंपनी रेलटेल कारपोरशन (Railtel Corporation) इस योजना को जमीन पर उतारने में जुटी है. इस परियोजना को इंडियन रेलवे और रेलटेल द्वारा निर्भया कोष के तहत पूरा किया जा रहा है. रेलवे का कहना है कि यह काम अगले साल जनवरी 2023 तक पूरा होगा.

क्या है सिस्टम
रेलटेल को भारतीय रेल की एक परियोजना को इसका कार्य सौंपा है. इसमें रेलवे स्टेशनों पर वीडियो सर्विलांस सिस्टम (VSS) की शुरुआत का काम सौंपा है. हालंकि यह परियोजना का पहला चरण है जिसमें ए-1, बी एवं सी श्रेणी के 756 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को शामिल किया है. यह कार्य जनवरी, 2023 तक पूरा किया जाने की सम्भावना है. शेष स्टेशनों का कार्य फेज़-2 के क्रियान्वयन के समय शामिल होगा. रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय, रिजर्वेशन काउंटर, पार्किंग एरिया, मुख्य प्रवेश/ निकास, प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, बुकिंग कार्यालय आदि को शामिल होगा.

सॉफ्टवेयर से होगी रेकी 
रेलटेल की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरुणा सिंह के अनुसार इसमें सबसे आधुनिक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर का इस्तेमाल हो रहा है. यह वीएसएस सिस्टम आईपी बेस्ड होगा तथा इसमें सीसीटीवी कैमरों का एक नेटवर्क होगा. ये सीसीटीवी कैमरे ऑप्टिकल फाइबर केबल पर काम करेंगे और सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फीडिंग न केवल स्थानीय आरपीएफ पोस्टों पर बल्कि मंडल और जोनल स्तर पर सेंट्रलाइज सीसीटीवी कंट्रोल रूम में भी प्रदर्शित की जाएगी. 

पकड़े जाएंगे अपराधी 
इस सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) Enable video analytics software और facial recognition software काम करता है. इसमें घोषित अपराधी का फोटो पहले से होगा. ऐसे अपराधी जैसे ही स्टेशन के कैमरे में आएंगे, सिस्टम अपने आप उनका फेस रिकोगनाज करेगा. फिर उसकी जानकारी RPF को दी जाएगी. RPF उस जानकारी को स्टेट पुलिस के साथ शेयर कर उसे पकड़ लेगा.

4 तरह के कैमरे लगाए जाएंगे
इस परियोजना में 4 प्रकार के IP कैमरे (Dome Type, Bullet Type, Pan Tilt Zoom Type and Ultra HD-4K) लगाए जाएंगे. रेल सुरक्षा बल अधिकारियों को बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने में एक तरह की अतिरिक्त सहायता मिल सकेगी. सीसीटीवी कैमरों से मिलने वाली वीडियो फीड की रिकॉर्डिंग 30 दिनों के लिए स्टोर की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें 

Akasa Air: अकासा एयर उड़ान भरने को तैयार, DGCA से मिल गया एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट

Bloomberg Billionaires Index: मुकेश अंबानी को पीछे छोड़, 100 अरब डॉलर संपत्ति के क्लब में हुई गौतम अडानी की वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
India Forex Reserve: 1.08 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में कमी की क्या है असली वजह?
India Forex Reserve: 1.08 अरब डॉलर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में कमी की क्या है असली वजह?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget