एक्सप्लोरर

Indian Startup: अब स्टार्टअप्स को बिना गारंटी मिलेगा लोन, 10 करोड़ रुपये होगी लिमिट

लोन लेने वाले स्टार्टअप का अधिकतम गारंटी कवर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं होगा. यहां कवर की जा रही क्रेडिट राशि किसी अन्य गारंटी योजना के तहत कवर नहीं की जानी चाहिए.

Credit Guarantee Scheme For Startups: देश के स्टार्टअप (Startups) के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. देश पिछले कुछ सालों में लाखों स्टार्टअप शुरू हुए हैं. आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने स्टार्टअप्‍स के लिए एक क्रेडिट गारंटी योजना (Credit Guarantee Scheme) लॉन्च की है. अब स्टार्टअप को एक तय सीमा में किसी भी गारंटी के बिना लोन मिल सकेगा. 

इन्हें मिलेगा फायदा 
मालूम हो कि केंद्र के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिस में जानकारी दी गई है कि पात्र स्टार्टअप्‍स के लिए 6 अक्टूबर 2022 या उसके बाद अप्रूव्ड लोन इस योजना से लाभ ले सकते है.

क्या है क्रेडिट गारंटी योजना 
नोटिफिकेशन के मुताबिक, केंद्र सरकार ने स्टार्टअप के लिए योग्य स्टार्टअप को फाइनेंस करने के लिए सदस्य संस्थानों (एमआई) द्वारा दिए गए लोन को क्रेडिट गारंटी प्रदान करने के उद्देश्य से ‘स्टार्टअप के लिए क्रेडिट गारंटी योजना’ (सीजीएसएस) को मंजूरी दी है.” यह योजना स्टार्टअप्‍स को जरूरी गारंटी के बिना लोन देने में मदद करेगी.

स्टार्टअप को बढ़ावा दे रही सरकार
हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से भारत में पिछले कुछ सालों में स्टार्टअप्स को काफी सपोर्ट मिला है. देश में अब 100 से अधिक स्टार्टअप यूनिकॉर्न हो चुके हैं. स्टार्टअप्स की वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर होने पर इन्हें यूनिकॉर्न कहा जाता है. सरकार स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए अगले 5-6 साल में 10,000 से अधिक स्टार्टअप को जेनेसिस कार्यक्रम के तहत इंसेंटिव देगी.

इतना मिलेगा लोन
देश में कर्ज देने वाले संस्थानों में बैंक, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस, एनबीएफसी और एआईएफ शामिल हैं. ये संस्थान लोन देने के लिए योजना के तहत पात्र है. इस बारे में विभाग का कहना है कि, लोन लेने वाले प्रत्येक स्टार्टअप का अधिकतम गारंटी कवर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं होगा. यहां कवर की जा रही क्रेडिट राशि किसी अन्य गारंटी योजना के तहत कवर नहीं की जानी चाहिए.

सरकार बना रही है ट्रस्ट
आपको बता दें कि इस योजना के लिए भारत सरकार द्वारा एक ट्रस्ट या फंड की स्थापना की जाएगी. इसका मकसद पात्र स्टार्टअप को दिए लोन के डिफॉल्ट होने पर लोन देने वाली संस्थाओं को भुगतान की गारंटी देना है. इसका मैनेजमेंट नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड के बोर्ड द्वारा किया जाएगा.

स्टार्टअप को मिलेगा लोन
इस योजना के तहत ऐसे मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को लोन दिया जाएगा, जो 12 महीने से स्टेबल रेवेन्यू की स्थिति में हैं, जो लोन वापस करने में सक्षम हैं और वे स्टार्टअप जिसने पहले किसी तरह के लोन को वापस करने में कोई चूक न की हो. स्टार्टअप को आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार नॉन परफॉर्मिंग एसेट के रूप में वर्गीकृत नहीं होना चाहिए.

 

ये भी पढ़ें-

Special FD: ICICI बैंक के ग्राहक केवल आज तक उठा सकते हैं गोल्डन FD का लाभ! जानिए स्कीम के डिटेल्स

PM Kisan Scheme: अगर पीएम किसान लाभार्थी की मृत्यु हो गई है तो स्कीम का फायदा किसे मिलेगा? जानें इस सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें
8वें वेतन आयोग को 1 साल पूरा, 6 महीने में आ सकती है रिपोर्ट
8वें वेतन आयोग को 1 साल पूरा, 6 महीने में आ सकती है रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget