एक्सप्लोरर

Credit Card Usage: क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में आई जबरदस्त तेजी, डेबिट कार्ड का लोग कर रहे कम इस्‍तेमाल

Credit Card Vs Debit Card: बीते कुछ सालों में लोगों के पेमेंट करने के तरीके में काफी बदलाव आया है. पहले लोग डेबिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब क्रेडिट कार्ड से ज्यादा पेमेंट हो रहे हैं.

शॉपिंग से लेकर घूमने-फिरने और रोजमर्रा के काम करने के तरीकों में बदलाव का असर भुगतान करने के तरीकों (Payment Modes) पर भी दिखने लगा है. रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़े (RBI Data) इस बदलाव की साफ तस्वीर पेश करते हैं. आंकड़ों पर गौर करें तो बीते कुछ सालों में खासकर महामारी के बाद देश में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल (Credit Card Usage) तेजी से बढ़ा है, वहीं डेबिट कार्ड से पेमेंट (Debit Card Payments) करने में कमी आई है. इसका मतलब हुआ कि महामारी के बाद देश में कार्ड के इस्तेमाल में बड़ा बदलाव आया है.

रिजर्व बैंक के आंकड़ों (RBI data) के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 (FY21) के दौरान क्रेडिट कार्ड से 6,30,414 करोड़ रुपये के पेमेंट किए गए थे. क्रेडिट कार्ड से पेमेंट का यह आंकड़ा चालू वित्त वर्ष  (FY23) के पहले नौ महीनों यानी अप्रैल 2022 से दिसंबर 2022 के दौरान ही 10,49,065 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं दूसरी ओर समान अवधि के दौरान डेबिट कार्ड से पेमेंट 6,61,385 करोड़ रुपये से कम होकर Rs 5,61,450 करोड़ रुपये पर आ गया.

बीते कुछ सालों के दौरान सिर्फ दिसंबर महीने के ही आंकड़े को देखें तो बदलाव की कहानी खुलकर सामने आती है. दिसंबर 2019 में क्रेडिट कार्ड से 65,736 करोड़ रुपये के पेमेंट किए गए थे. यह आंकड़ा दिसंबर 2020 में कुछ कम होकर 63,487 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद यूजेज का आंकड़ा तेजी से बढ़ा और दिसंबर 2021 में  93,907 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पिछले साल दिसंबर में तो यह आंकड़ा और बढ़कर 1,26,524 करोड़ रुपये हो गया. क्रेडिट कार्ड के बढ़ते इस्तेमाल का असर कुल बकाया राशि पर भी हो रहा है. चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीने के दौरान क्रेडिट कार्ड्स की कुल बकाया राशि 22 फीसदी बढ़कर 1,80,090 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.

वहीं दूसरी ओर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल लगातार कम होता गया है. दिसंबर 2019 में डेबिट कार्ड से 83,953 करोड़ रुपये के पेमेंट किए गए थे. यह कम होकर दिसंबर 2020 में 65,178 करोड़ रुपये और दिसंबर 2021 में 66,491 करोड़ रुपये रहा. दिसंबर 2022 में तो यह महज 58,625 करोड़ रुपये रह गया.

पेमेंट के तरीके में आए इस बदलाव का संकेत इश्यू हुए कार्ड की संख्या भी देती हैं. रिजर्व बैंक के अनुसार, दिसंबर 2019 तक इश्यू किए गए क्रेडिट कार्ड की कुल संख्या 5.53 करोड़ थी, जो दिसंबर 2022 तक बढ़कर 8.12 करोड़ हो गई. वहीं दूसरी ओर इस दौरान डेबिट कार्ड की कुल संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई और ये 80.53 करोड़ से बढ़कर महज 93.94 करोड़ हो पाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Online Jewelry: चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
चेतावनी! ऑनलाइन सस्ती ज्वैलरी में छिपा है जहर, खरीदने से पहले 100 बार सोचें, नहीं तो पहुंचेंगे अस्पताल
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
CJP Protest: कपिल सिब्बल की नेटवर्थ कितनी है, जो सोनम वांगचुक का लड़ रहे हैं केस?
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
33000 करोड़ रुपए दान करने वाले अरबपति की मौत, जीते जी लुटा दी पूरी दौलत, बोले थे- कंगाल होकर जाऊंगा
Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget