एक्सप्लोरर

Credit Card को अपग्रेड कराने से पहले जान लें यह जरूरी बातें, बाद में फायदे में रहेंगे आप!

अपने खर्च और कमाई को सही तरीके से चेक करने के बाद ही क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराने का फैसला लें. कई बार लोग दूसरों को देखकर क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करा लेते हैं जिसकी उन्हें जरूरत नहीं होती है.

पिछले एक 10 से 15 सालों में बैंकिंग में बहुत बड़े और क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं. एक समय जब लोग कैश निकालने के लिए बैंकों के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होते थे. लेकिन,तकनीक में बदलाव के साथ बैंकिंग व्यवस्था में कई नई सुविधाएं जुड़ने लगी. इसमें नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई पेमेंट आदि जैसी कई नई सुविधाएं शुरू हो गई. आजकल लोग जमकर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने लगे. बैंक और फाइनेंशियल कंपनी भी लोगों को कम चार्जेस पर क्रेडिट कार्ड मुहैया करा रहे हैं.

कई ई-कॉमर्स कंपनियां भी क्रेडिट कार्ड बड़े डिस्काउंट के ऑफर्स देने लगी हैं. लोग महीने भर क्रेडिट कार्ड से आसानी से शॉपिंग करते हैं और महीने के अंत में वह इसका बिल भरते हैं. कई बार ग्राहकों को कंपनियां क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने का ऑफर देती है. तो चलिए हम आपको विस्तार से बताते हैं कि क्रेडिट कार्ड अपग्रेड क्या होता है और क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करते वक्त हमें किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए

क्या है क्रेडिट कार्ड अपग्रेड?
जब हम किसी बैंक या कंपनी से पहली बार क्रेडिट कार्ड लेते हैं तो वह हमें बेसिक क्रेडिट कार्ड देते हैं. इसके बाद आप अपनी जरूरतों के अनुसार क्रेडिट कार्ड लिमिट को बढ़ा सकते हैं. क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराने पर आप लिमिट बढ़ाने के साथ की नई सुविधाएं भी ऐड की जाती है. लेकिन, इसके साथ ही बैंक आपसे ज्यादा चार्ज भी वसूलता है.  इसलिए कई बार बिना सोचें समझें क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है.

क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराते वक्त रखें इन बातों का ख्याल-
-अपने खर्च और कमाई को सही तरीके से चेक करने के बाद ही क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराने का फैसला लें. की बार लोग दूसरों को देखकर क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करा लेते हैं जिसकी उन्हें जरूरत नहीं होती है. इस कारण बाद में वह कर्ज के जाल में फंस जाते हैं. इसलिए यह चेक करें कि आपको इस अपग्रेड की जरूरत है या नहीं.वरना बाद में आप ज्यादा क्रेडिट कार्ड चार्ज के कारण कर्ज के जाल में फंस सकते हैं.
-क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराते वक्त कार्ड पर लगने वाले ब्याज दर को जरूर चेक करें. बता दें कि ज्यादा फैसिलिटी वाले क्रेडिट कार्ड में ब्याज दर भी ज्यादा लगाया जाता है. इसलिए पहले इसकी सही जानकारी लें और उसके बाद ही क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराएं.
-क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करते वक्त रिवॉर्ड प्वाइंट्स की जानकारी लेना भी बहुत जरूरी है. कार्ड अपग्रेड से पहले चेक करें कि शॉपिंग, फ्यूल रिचार्ज आदि में आपको कितनी रिवॉर्ड प्वाइंट्स की सुविधा मिलेगी. इन सभी को चेक करने के बाद ही कोई फैसला लें.
-क्रेडिट कार्ड को बैंक के जबरदस्ती करने पर ही सिर्फ न लें. क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराने का फैसला आपका खुद का होना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

साइबर अपराध का जाल! पिछले 9 महीनों में Kotak Mahindra में हुए 642 बैंक फ्रॉड, जानें बाकी बैंकों का हाल

PM Modi की कैबिनेट मीटिंग आज, होली से पहले कर्मचारियों को DA एरियर का मिल सकता है गिफ्ट! होगा इतना लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget