एक्सप्लोरर

Credit Card: नवंबर के महीने में एक्टिव क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में हुआ 20% का इजाफा, पढ़े पूरे डिटेल्स

Credit Card: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आकड़ों के मुताबिक क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में इजाफा हुआ है. भारत में कुल एक्टिव यूजर्स की संख्या 20 फीसदी तक बढ़ गई है.

Credit Card Users in November: बदलते वक्त के साथ ही क्रेडिट कार्ड यूजर्स (Credit Card Users) की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. आजकल लोग कैश ट्रांजैक्शन (Cash Transactions) करने के बजाय डिजिटल या क्रेडिट कार्ड (Credit Card) यूज करना ज्यादा पसंद करते हैं. इसका असर भी अब दिखने लगा है. हाल ही में रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से यह पता चला है कि लगातार दूसरे महीने में एक्टिव क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में इजाफा हुआ है. 

ऐसे में नवंबर के महीने में क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि साल दर साल आंकड़ों की बात करें तो नवंबर के महीने में एक्टिव क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह बढ़कर 806.65 लाख तक पहुंच गया है. वहीं पिछले महीने की बात करें तो अक्टूबर के महीने में भी क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

इन बैंकों ने नवंबर के महीने में बेचे सबसे ज्यादा क्रेडिट कार्ड-

आपको बता दें कि नवंबर में क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में 20 फीसदी का इजाफा पिछले साल के मुकाबले दर्ज की किया गया है और यह बढ़कर अब 806.65 लाख तक पहुंच गया है. वहीं देश के क्रेडिट कार्ड मार्केट की सबसे बड़ी कंपनी HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में नवंबर के महीने में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. HDFC बैंक के एक्टिव क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या अक्टूबर में 165.46 लाख थी जो नवंबर में बढ़कर 167.8 लाख पर पहुंच गई है. 

वहीं स्टेट बैंक की बात करें तो बैंक ने नवंबर के महीने में कुल 3.89 लाख करोड़ बेचे हैं. वहीं आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)  के क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. बैंक ने अपने 1.06 लाख क्रेडिट कार्ड कस्टमर्स कम हुए हैं. ऐसे में अब बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या केवल 134.32 लाख रह गई है.

लोगों ने क्रेडिट कार्ड से कम पैसे किए खर्च

ध्यान देने वाली बात ये है कि भले ही नवंबर के महीने में क्रेडिट कार्ड यूजर्स की कुल संख्या में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है, लेकिन क्रेडिट कार्ड के जरिए खर्च किए जाने वाली राशि में अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में कमी देखी गई है. नवंबर के महीने में लोगों ने अक्टूबर के मुकाबले 12.4 फीसदी कम पैसे खर्च किए हैं. अक्टूबर में भारत में क्रेडिट कार्ड होल्डर ने 1.29 लाख करोड़ रुपये खर्च किए थे जो अब घटकर केवल 1.15 लाख करोड़ पर पहुंच गया है. 

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक जहां अक्टूबर के महीने में जहां एक क्रेडिट कार्ड यूजर्स ने 5,050 रुपये खर्च किए थे, वह अब नवंबर के महीने में घटकर केवल 4,884 रुपये रह गया है. Macquire Research ने इस रिपोर्ट पर कहा कि अक्टूबर के महीने में भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा था. ऐसे में लोगों ने जम कर क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग की थी.

ये भी पढ़ें-

DAKSH Portal: पेमेंट में होने वाले फ्रॉड की शिकायतों का होगा तेजी से निपटारा, RBI 1 जनवरी से करने जा रहा यह बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget