एक्सप्लोरर

CRCS Sahara Refund Portal: पाना चाहते हैं सहारा में फंसा हुआ पैसा? जान लीजिए आपको मिलेगा या नहीं 

Sahara Refund Portal: अगर आपने भी सहारा में पैसा जमा किया है और अब सहारा रिफंड पोर्टल से न‍िकालने की सोच रहे हैं तो यहां चेक कर लीजिए कि आप इसके लिए योग्‍य हैं या नहीं. 

How to Get Refund From Sahara Refund Portal: सहारा में फंसे लोगों का पैसा वापस करने के लिए केंद्र सरकार ने 18 जुलाई को सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्‍च किया. यह ऑनलाइन पोर्टल है, जिसके तहत लोगों के पैसे को ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन और योग्‍यता के आधार पर पैसा वापस किया जाएगा. हालांकि सभी को सहारा का पैसा वापस नहीं किया जाएगा. सहारा रिफंड पोर्टल के तहत चार सहारा समूह सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं के रिफंड की प्रक्रिया की जाएगी. 

सहारा में पैसा लगाने वाले सभी लोग इस पोर्टल के तहत आवेदन या क्‍लेम करने के लिए योग्‍य नहीं हैं. यून‍ियन होम मिन‍िस्‍टर और कॉपरेशन मिन‍िस्‍टर ने कहा था कि 10 हजार या उससे अधिक जमा करने वाले न‍िवेशकों को 10 हजार रुपये तक का पहला भुगतान किया जाएगा. इस वेबसाइट के माध्‍यम से ही न‍िवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा. किसी और तरह से क्‍लेम मान्‍य नहीं किया जाएगा. 

नहीं लगेगा कोई शुल्‍क 

अगर आप सहारा पोर्टल के माध्‍यम से रिफंड के लिए क्‍लेम करते हैं तो कोई पैसा आपसे नहीं चार्ज किया जाएगा. आप अगर योग्‍यता के तहत आते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. रजिस्‍ट्रेशन के लिए आप किसी एजेंट से संपर्क नहीं करके खुद से अप्‍लाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं कौन कौन लोग इस पोर्टल पर आवेदन करने के लिए पात्र हैं. 

सहारा रिफंड पोर्टल पर रिफंड के लिए योग्‍य कौन 

सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल के माध्‍यम से रिफंड की बात करें तो सिर्फ चार तरह के लोग ही योग्‍य माने जाएंगे. इसमें हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता, सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड, भोपाल और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद है. इसके अलावा,  अगर कोई दूसरा न‍िवेशक आवेदन करता है तो उसका क्‍लेम एक्‍सेप्‍ट नहीं किया जाएगा. 

इन तारीख से पहले होना चाहिए जमा 

अगर आपने 22 मार्च, 2022 और 29 मार्च, 2023 के लिए पैसा जमा किया था या बकाया देय था तो ही आप क्‍लेम के लिए रिक्‍वेस्‍ट कर सकते हैं. आधार से योग्‍य लोगों की पहचान की जाएगी. साथ ही दावा और अपलोड किए गए दस्‍तावेजों की जांच की जाएगी. अगर सबकुछ सही पाया जाता है तो 45 दिन के भीतर आपको रिफंड दिया जाएगा. साथ एसएमएस के माध्‍यम से जानकारी भी दी जाएगी. 

कौन से दस्‍तावेज होने चाहिए 

रिफंड का दावा करने के लिए, जमाकर्ता के पास सदस्यता संख्या, जमा खाता संख्या, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, जमा प्रमाण पत्र या पासबुक,  पैन कार्ड  और आधार से जुड़ा हुआ अकाउंट होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें 

DDA Housing Scheme: दिल्‍ली में खुद के घर का सपना होगा पूरा! DDA के इस स्‍कीम में 25 फीसदी फ्लैट हुए बुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
खाना-पीना, कैश सब कर लें स्टोर... जानें किस देश के PM ने नागरिकों से की ये अपील
खाना-पीना, कैश सब कर लें स्टोर... जानें किस देश के PM ने नागरिकों से की ये अपील
कहीं दीवाली से पहले बढ़ तो नहीं गए दाम? चेक करें LPG सिलेंडर का लेटेस्ट रेट
कहीं दीवाली से पहले बढ़ तो नहीं गए दाम? चेक करें LPG सिलेंडर का लेटेस्ट रेट

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget