एक्सप्लोरर

DDA Housing Scheme: दिल्‍ली में खुद के घर का सपना होगा पूरा! DDA के इस स्‍कीम में 25 फीसदी फ्लैट हुए बुक

दिल्‍ली में अगर खुद का घर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्‍छा मौका हो सकता है. डीडीए ने 10 जुलाई से एक स्‍कीम के तहत 5 हजार 500 फ्लैट्स की बुकिंग के लिए विंडो ओपन किया है.

Flats Booking in Delhi: दिल्‍ली में घर खरीदने के बारे में विचार कर रहे लोगों के लिए अच्‍छा मौका है. डीडीए की ओर से फ्लैट की बुकिंग शुरू की गई है. डीडीए ने 30 जून को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फ्लैट की बुकिंग के लिए स्‍कीम शुरू की थी. कुल 5,500 फ्लैटों में से लगभग 25 प्रतिशत 10 जुलाई तक बुक हो चुके हैं. दिल्‍ली के अलग-अलग स्‍थानों पर 5,500 फ्लैट बुक किए जा रहे हैं. 

10 जुलाई को दोपहर से डीडीए की वेबसाइट पर बुकिंग विंडो खुलते ही 650 से ज्यादा फ्लैट बुक हो गए थे. पहले दिन द्वारका के सभी 50 फ्लैट पूरी तरह बुक हो चुके थे. डीडीए के इस स्‍कीम के तहत  नरेला, सिरसपुर, रोहिणी और लोकनायक पुरम में 1-बीएचके फ्लैट की पेशकश की जा रही है. नरेला और द्वारका में 2-बीएचके फ्लैट हैं जबकि जसोला में 3-बीएचके फ्लैट की बुकिंग की जा सकती है. 

1,400 से ज्‍यादा फ्लैट की हुई बुकिंग 

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इन 5,500 फ्लैटों में से 21 जुलाई तक 1,400 से अधिक की बुकिंग हो चुकी है. इनमें रोहिणी में 670 फ्लैट और नरेला में 625 फ्लैट शामिल हैं. अधिकारी ने कहा कि जसोला में 23, सिरसपुर में 14 और लोकनायक पुरम में 33 जैसे बाकी स्थानों पर अच्‍छी बुकिंग हुई है. अधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, 21 जुलाई तक 1,415 फ्लैट बुक किए जा चुके हैं. 

आप भी करा सकते हैं बुकिंग 

अगर आप डीडीए के फ्लैट की बुकिंग कराना चाहते हैं तो अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं. अभी भी इन फ्लैट की बुकिंग की जा रही है. फ्लैट की बुकिंग आप ऑनलाइन करा सकते हैं. डीडीए की ओर से कहा गया है कि बुकिंग के 24 घंटे के भीतर खरीदारों को ऑनलाइन लेटर जारी कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि 10 जुलाई को इन फ्लैट की बुकिंग के लिए विंडो ओपन हुए थे और सिर्फ 10 दिन में ही 25 फीसदी फ्लैट की बुकिंग हो चुकी है. 

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक 

अधिकारियों ने बताया कि बुकिंग ओपन होने के बाद से ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक है. बुकिंग ओपन होने के 6 घंटे के अंदर ही 11 लाख लोग विजिट कर चुके थे. बाद में यह संख्‍या बढ़कर 17 लाख तक पहुंच गई थी. बुकिंग के लिए अभी भी वेबसाइट ओपन है. आप अपने दस्‍तावेजों के साथ बुकिंग करा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें 

Car Insurance During Monsoon: बारिश-बाढ़ में डूबी कार तो न करें ये गलती, वर्ना कवरेज के बाद भी रिजेक्ट होगा इंश्योरेंस का क्लेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा का हवाई सफर सस्ता, सरकार ने ATF पर वैट 15% से घटाकर 7% किया
गोवा का हवाई सफर सस्ता, सरकार ने ATF पर वैट 15% से घटाकर 7% किया
क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget