एक्सप्लोरर

COVID-19: लॉकडाउन के चलते पेट्रोल और डीजल बिक्री में भारी गिरावट, LPG सिलेंडर की मांग बढ़ी

देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन जारी है. लॉकडाउन के चलते पैट्रोल और डीजल की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं आकड़ों के हिसाब से एलपीजी सिलेंडर की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिये लागू 21 दिन के लॉकडाउन के बीच मार्च में पेट्रोल और डीजल की बिक्री में भारी कमी आई है. इस दौरान पेट्रोल की बिक्री में 17.6 प्रतिशत और डीजल की बिक्री में 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. विमान ईंधन एटीएफ की बिक्री भी 31.6 प्रतिशत कम हुई है.

लॉकडाउन के चलते सड़कों पर वाहनों के आवागमन पर तो रोक है ही विमानों की उड़ानें भी बंद हैं. केवल जरूरी सेवाओं के लिये ही इनकी अनुमति दी जा रही है. पेट्रोलियम उद्योग के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक एक साल पहले मार्च महीने के मुकाबले इस साल मार्च में पेट्रोल की बिक्री 17.6 प्रतिशत घटकार 19.43 लाख टन गई है.  वहीं डीजल की बिक्री 25.6 प्रतिशत घटकर 49.82 लाख टन रह गई. इसी प्रकार विमान ईंधन की बिक्री भी घटकर 4.63 लाख टन रह गई है.

इस दौरान केवल एलपीजी सिलेंडर की मांग में ही वृद्धि दर्ज की गई. मार्च माह के दौरान एलपीजी की बिक्री एक साल पहले इसी माह के मुकाबले 1.9 प्रतिशत बढ़कर 22.86 लाख टन हो गई. सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों तेल विपणन कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराये गये ये अस्थाई आकड़े हैं. ये आकड़े इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा उपलब्ध कराये गये हैं.

निजी क्षेत्र की कंपनियों के बिक्री आंकड़े भी अगले कुछ दिन में मिलने के बाद अंतिम आकड़े उपलब्ध हो सकेंगे. उद्योग सूत्रों का कहना है कि अप्रैल 2020 में भी स्थिति में ज्यादा बदलाव आने की उम्मीद नहीं लगती है. लॉकडाउन अभी 14 अप्रैल तक लागू है. उसके बाद की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है. लॉकडाउन समाप्त होने और सार्वजनिक परिवहन खुलने के बाद ही मांग में तेजी आ सकेगी.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 25 मार्च से 21 दिन का लॉकडाउन लागू किया है. इस दौरान देशभर में सभी दफ्तर, कारखाने बंद रखे गये हैं. केवल जरूरी सेवाओं को इससे अलग रखा गया है. सड़कों पर वाहन, रेल गाड़ियों का आवागमन और विमानों की उड़ान सभी कुछ बंद है. लोगों इस दौरान घरों में रहने का कहा गया है ताकि कोरोना वायरस की श्रृंखला को तोड़ा जा सके.

ये भी पढ़े.

एलओसी के केरन सेक्टर में हुए ऑपरेशन में पांच कमांडो शहीद, पाकिस्तान से आए पांच घुसपैठिए भी मारे गए

Coronavirus: क्यों उद्धव ठाकरे के सियासी दुश्मन भी कर रहे हैं उनकी तारीफ?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget