एक्सप्लोरर

कोरोना की दूसरी लहर में तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी, एक ही सप्ताह में लगभग दोगुनी हुई

अगर बेरोजगारी दर की रफ्तार इसी तेजी से बढ़ी तो यह पिछले साल के मई महीने के स्तर पर पहुंच सकती है, जब यह 21.73 फीसदी पर पहुंच गई थी.

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने देश में रोजगार  क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है. शहरी और ग्रामीण इलाकों, दोनों में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है.  हालांकि यह कोरोना संक्रमण की पहली लहर के बाद लागू देशव्यापी लॉकडाउन के दौर के वक्त बढ़ी बेरोजगारी की रफ्तार जितनी तो नहीं है लेकिन हालात बेहद खराब होने की ओर बढ़ रहे हैं. सीएमआईई की एक रिपोर्ट के मुताबिक 16 मई को समाप्त सप्ताह में देश में बेरोजगारी दर बढ़ कर 14.45 फीसदी पर पहुंच गई. जबकि  9 मई को खत्म हुए सप्ताह में बेरोजगारी दर 8.67 फीसदी थी. यानी बेरोजगारी दर लगभग दोगुने रफ्तार से बढ़ रही है. लॉकडाउन की  वजह से कई वाहन निर्माता कंपनियों ने अपना प्रोडक्शन रोक दिया है. 

कई कंपनियों ने बंद किए प्रोडक्शन, अस्थायी कर्मचारियों पर गाज 

अगर बेरोजगारी दर की रफ्तार इसी तेजी से बढ़ी तो यह पिछले साल के मई महीने के स्तर पर पहुंच सकती है, जब यह 21.73 फीसदी पर पहुंच गई थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन और कोरोना पाबंदियों की वजह से कई कंपनियों में प्रोडक्शन बंद हो रहा है. लिहाजा अस्थायी या ठेके में रखे कर्मचारियों की छंटनी भी हो रही है. इस  वजह से बेरोजगारी दर में इजाफा हो रहा है. कोरोना संक्रमण के देश के ग्रामीण इलाकों में पहुंचने से स्थिति और खराब हुई है. 

शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में बढ़ी बेरोजगारी 

इस दौरान शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी बढ़ कर 14. 71 फीसदी हो गई, जबकि इससे पहले के सप्ताह में यह 11.72 फीसदी थी. सीएमआईई के सीईओ और एमडी महेश व्यास का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर बढ़ने का मतलब यह है कि इन इलाकों में कोविड संक्रमण बढ़ रहा है. एक तरफ बेरोजगारी में इजाफा हो रहा है दूसरी ओर लोग संक्रमण के डर की वजह से मनरेगा के तहत काम नहीं करना चाह रहे हैं. इससे मनरेगा में एनरॉल होने वाले लोगों की तादाद घट रही है. मनरेगा की वेबसाइट के मुताबिक 17 मई तक इस स्कीम के तहत 4.88 करोड़ लोगों ने काम मांगा था इनमें से 4.29  करोड़ लोगों का काम मिला था. लेकिन इनमें से 3.14 करोड़ लोग ही काम करने आए. इससे पता चलता है कि लोग संक्रमण के डर की वजह से इसके तहत काम करने नहीं आ रहे हैं.

रॉयल एनफील्ड ने रिकॉल की 2.36 लाख गाड़ियां, इग्नीशन कॉयल में गड़बड़ी की आशंका

इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ी, कोरोना की वजह से हुआ फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
एक झटके में 5000 लोगों की नौकरी खत्म, इस बड़े बैंक का ऐलान
400 से ज्यादा बैंकों पर हैकर्स का हमला, साइबर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
400 से ज्यादा बैंकों पर हैकर्स का हमला, साइबर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीनियर सिटीजन्स ध्यान दें, 30 लाख के निवेश पर हर तिमाही मिलेंगे 61500
सीनियर सिटीजन्स ध्यान दें, 30 लाख के निवेश पर हर तिमाही मिलेंगे 61500

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget