एक्सप्लोरर

रॉयल एनफील्ड ने रिकॉल की 2.36 लाख गाड़ियां, इग्नीशन कॉयल में गड़बड़ी की आशंका 

इन मोटरसाइकिल्स की रिकॉल कर जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर डिफेक्टिव पार्ट बदला जाएगा. कंपनी का अनुमान है कि 2.36 लाख से अधिक बाइक्स को वापस मंगाया जा रहा है.

इग्नीशन कॉइल में खराबी की आशंका को देखते हुए  रॉयल एनफील्ड ने अपनी 2.36 लाख बाइक्स के रिकॉल का फैसला किया है. इन बाइक्स में मीटियॉर 350, बुलेट 350 और क्लासिक 350 शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक उसकी कुछ बाइक्स में इस्तेमाल होने वाले एक पार्ट में खराबी मिली है जिसकी वजह से मिसफायरिंग, परफॉरमेंस में कमी हो सकती है. बहुत नगण्य मामलों में इससे शॉर्ट सर्किट भी हो सकती है. इस दिक्कत की पहचान कर ली  गई है. दिसंबर 2020 से 2021 के कुछ खास बैच की मोटरसाइकिल में दिक्कत हो सकती है. 

कंपनी ने  कहा, डिफेक्टिव पार्ट बदला जाएगा

इन मोटरसाइकिल्स की रिकॉल कर जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर डिफेक्टिव पार्ट बदला जाएगा. कंपनी का अनुमान है कि 2.36 लाख से अधिक बाइक्स को वापस मंगाया जा रहा है लेकिन इसमें से दस फीसदी से कम बाइक्स में रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ेगी जो आयशर मोटर्स का एक हिस्सा है. कंपनी ने भारत समेत दुनिया भर से 2.36 लाख से अधिक बाइक्स रिकॉल किया है. इनमें से मिटियॉर मॉडल्स की मोटरसाइकिल्स को दिसंबर 2020 और अप्रैल 2021 के बीच मैन्यूफैक्चर किया गया था और उनकी बिक्री की गई थी.

भारत, थाइलैंड, इंडोनेशिया, फिलीपींस समेत कई देशों से गाड़ियां होंगी रिकॉल

कंपनी के मुताबिक क्लासिक मॉडल्स की जो बाइक्स जनवरी-अप्रैल 2021 के बीच मैन्यूफैक्चर की गई थी और बिक्री की गई थी, उन्हें रिकॉल किया गया है. जनवरी-अप्रैल 2021 के बीच मैन्यूफैक्चर और बिक्री की गई बुलेट को भी रिकॉल किया गया है. भारत, थाइलैंड, इंडोनेशिया, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और मलेशिया से बाइक्स को रिकॉल किया जाएगा.

कंपनी के मुताबिक इंटर्नल टेस्टिंग के दौरान इस खामी का पता चला. कंपनी का कहना है कि ऐसी खामी वाली जो  बाइक्स मंगाई गई हैं, उसमें सभी में यह दिक्कत नहीं है लेकिन सेफ्टी रेगुलेशंस और सावधानी के तौर पर अवधि के दौरान सभी बाइक्स को रिकॉल करने का फैसला किया गया है. कंपनी की सर्विस टीम या लोकल डीलरशिप्स ऐसे ग्राहकों से संपर्क करेंगे जिनकी बाइक्स को रिकॉल किया जाना है.

अडानी ग्रुप ने एसबी एनर्जी को 26 हजार करोड़ रुपये में खरीदा 

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का लाभ कैसे लें, एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया
E20 पेट्रोल पर सबसे बड़ा सर्वे, एथेनॉल से गाड़ी का माइलेज बढ़ा या घटा? जानें कार मालिकों ने क्या बताया
Share market today July 16: एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
कच्चा तेल 85 डॉलर के पार, जेब पर मंदी की मार, जानिए क्यों कांप रहा है भारतीय रुपया?
कच्चा तेल 85 डॉलर के पार, जेब पर मंदी की मार, जानिए क्यों कांप रहा है भारतीय रुपया?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget