एक्सप्लोरर

Emami: गोरा बनाने का दावा फेयरनेस क्रीम को पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया 15 लाख रुपये का जुर्माना

दिल्ली की एक उपभोक्ता अदालत ने इमामी को 15 लाख रुपये का हर्जाना भरने का निर्देश दिया है क्योंकि कंपनी के फेयर एंड हैंडसम क्रीम के दावे भ्रामक हैं.

Penalty on Emami: फेयरनेस क्रीम बनाने वाली कंपनी इमामी (Emami) पर उपभोक्ता फोरम ने 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. फोरम ने यह जुर्माना एक व्यक्ति की शिकायत पर लगाया, जिसका आरोप है कि चेहरे को गोरा बनाने के लिए कंपनी का बनाया गया प्रोडक्ट 'फेयर एंड हैंडसम' के दावे भ्रामक हैं. शिकायतकर्ता का नाम निखिल जैन है, जो 35 साल के हैं और पेशे से एक बैंकर हैं. निखिल को यह जीत 12 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मिली. 

निखिल ने इमामी को कोर्ट तक घसीटा

कंपनी का दावा था कि महज तीन हफ्ते तक रोजाना इस क्रीम के इस्तेमाल से चेहरा गोरा हो जाएगा, लेकिन ऐसा करने के बाद भी जब निखिल को कोई फर्क नजर नहीं आया, तो उसने कंपनी को कटघरे में लाने के बारे में सोचा.

साल 2013 में निखिल ने कन्ज्यूमर कोर्ट में इमामी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से दलीलें पेश की गईं और आखिरकार फैसला निखिल के हक में आया. 

कोर्ट ने निखिल के हक में सुनाया फैसला

अपना फैसला सुनाते हुए दिल्ली के उपभोक्ता अदालत ने कहा, यह साफ है कि इमामी की बनाई गई क्रीम फेयर एंड हैंडसम की पैकेजिंग पर दिए गए निर्देश अस्पष्ट हैं.

कंपनी ने दावा किया है कि इस क्रीम के तीन हफ्ते तक रोजाना इस्तेमाल से पुरुषों की त्वचा गोरी हो जाएगी, जबकि कंपनी को पता है कि पैकेजिंग पर दिया गया निर्देश आधा-अधूरा होने की वजह से यह अपने किए गए दावों पर खरा नहीं उतरेगा.

आयोग ने कंपनी को दिल्ली राज्य उपभोक्ता के कल्याण कोष में 14.5 लाख रुपये और निखिल जैन को हर्जाने के रूप में 50,000 रुपये और मुकदमे में हुए खर्चे की भरपाई के रूप में 10,000 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है.

2015 में भी इमामी पर कोर्ट ने लगाया था जुर्माना

यह दूसरी दफा है जब इमामी पर इसी मामले को लेकर जुर्माना लगाया गया. 2015 में भी उपभोक्ता आयोग ने शिकायतकर्ता के हक में फैसला सुनाते हुए इमामी को 15 लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया था।

हालांकि, कंपनी की अपील के बाद उस आदेश को खारिज कर दिया गया. सोमवार को आए इस फैसले के बाद अब  नए सिरे से सुनवाई के लिए मामले को जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (केंद्रीय जिला) के पास वापस भेज दिया गया.

10 सालों में ऐसे बदली भारतीयों की आदत; खान-पान, घूमने या हेल्थ में से किस पर कर रहे ज्यादा खर्च-जानें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget