एक्सप्लोरर

Lifetime Guarantee: भारतीय कंपनियों में शुरू हुई वारंटी वॉर, कस्टमर को लुभाने का नया तरीका अपनाया 

Warranty War: इस जंग में एलजी, सैमसंग, हायर और गोदरेज जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं. ये अपने प्रोडक्ट पर 20 साल तक की वारंटी ऑफर कर लोगों को लुभा रही हैं. 

Warranty War: भारत की कंपनियों ने मार्केट में ज्यादा से ज्यादा शेयर हासिल करने के लिए अब वारंटी वॉर शुरू कर दी है. कंपनियों कस्टमर को लुभाने के लिए अपने प्रोडक्ट्स पर लाइफटाइम गारंटी का खेल शुरू कर चुकी हैं. मार्केट में नई शुरू हुई इस जंग में एलजी (LG), सैमसंग (Samsung), हायर (Haier) और गोदरेज (Godrej) जैसे बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं. ये कंपनियां अपने प्रोडक्ट पर 20 साल तक की वारंटी ऑफर कर रही हैं. 

लोगों का भरोसा जीतने के लिए अपनाई रणनीति 

कंपनियों ने फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी और माइक्रोवेव अवन जैसे प्रोडक्ट पर लंबी वारंटी देना शुरू कर दिया है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा करके कंपनियां लोगों का भरोसा जीतना चाहती हैं. ज्यादा वारंटी देकर वह साबित करना चाहती हैं कि उनके प्रोडक्ट में दम है. एसी और फ्रिज के कंप्रेशर पर 10 साल और वाशिंग मशीन और डिशवॉशर की मोटर पर 20 साल तक की वारंटी देकर कंपनियां इसे लाइफटाइम गारंटी कह रही हैं. हालांकि, पूरे प्रोडक्ट पर वारंटी (Comprehensive Warranty) अभी भी 3 साल तक की ही चल रही है. 

मोटर और कंप्रेशर पर 20 साल तक की मिल रही वारंटी 

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर सैमसंग का डबल डोर फ्रिज एक साल की प्रोडक्ट वारंटी और 20 साल की कंप्रेशर वारंटी के साथ मिल रहा है. इसी तरह गोदरेज की फुली ऑटोमेटिक फ्रंट लोड वाशिंग मशीन भी प्रोडक्ट पर 2 साल और वॉश मोटर पर 10 साल की वारंटी ऑफर कर रहे हैं. रिटेलर्स ने बताया कि 35 साल से ऊपर के लोगों को वारंटी बहुत लुभावनी चीज लगती है. कंपनियां एक्सटेंडेड वारंटी देकर उन्हें आसानी से अपनी ओर खींच सकती हैं. 

खरीदारों के लिए वारंटी निभाती है अहम रोल 

हाल ही में हायर ने एक स्टडी की थी, जिसके अनुसार किसी भी चीज को खरीदने के लिए वारंटी तीसरा सबसे महत्वपूर्ण कारण है. यही वजह है कि कंपनियां इस ट्रेंड को समझते हुए ज्यादा वारंटी ऑफर कर रही हैं. देश की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन विजय सेल्स (Vijay Sales) के अनुसार, भारतीय घरों में औसतन 5 से 8 साल में लोग अपग्रेड करते हैं. ऐसे में यह वारंटी वॉर फिलहाल तो लोगों में उत्साह पैदा कर सकती है. मगर, इसके लंबे समय तक चलने की आशंका कम है.

ये भी पढ़ें 

2000 Rupee Notes: 2000 रुपये के 1 नोट की छपाई पर कितना हुआ खर्च, मिल गया इस सवाल का जवाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget