एक्सप्लोरर

Layoffs: कंपनी ने एक सप्ताह पहले दी जबरदस्त पार्टी, फिर खा गई इन कर्मचारियों की नौकरी

Layoffs: मंदी के कारण दुनियाभर की कई कंपनियों ने कर्मचारियों की कई चरण में छंटनी की है. हाल ही में एक कंपनी ने कर्मचारियों को एक सप्ताह पहले शानदार पार्टी दी और फिर छंटनी का ऐलान कर दिया.

Layoffs News: अमेरिका और यूरोप में छाई मंदी का असर दुनिया भर में दिख रहा है. पिछले कुछ वक्त में कई बड़ी कंपनियां जैसे ट्विटर, मेटा, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है. छंटनी का शिकार कई कर्मचारी सोशल मीडिया पर अपने दर्द को साझा कर रहे हैं. हाल ही में एक अमेरिकी कंपनी ने पहले तो कर्मचारियों को शानदार पार्टी दी और अगले ही सप्ताह 13 फीसदी लोगों की छंटनी कर दी.

13 फीसदी कर्मचारी की छंटनी का फैसला

TechCruch की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका बेस्ड साइबर सिक्योरिटी कंपनी Bishop Fox ने मंगलवार को कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है. इसका असर कुल 13 फीसदी वर्कफोर्स यानी 50 कर्मचारियों पर पड़ा है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि कंपनी ने छंटनी के ऐलान से एक हफ्ते पहले इंप्लाइज और कई अधिकारियों के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था. इसमें सभी मेहमानों को ब्रांडेड शराब सर्व की गई थी. इस पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी. पार्टी का आयोजन अप्रैल के आखिरी सप्ताह में किया गया और मई में कंपनी ने छंटनी का ऐलान कर दिया.

कर्मचारियों ने दर्ज किया बयां

छंटनी के ऐलान के बाद Bishop Fox के कई प्रभावित कर्मचारियों ने ट्विटर पर अपनी कहानी शेयर करते हुए कहा कि यह छंटनी पूरी तरह से अप्रत्याशित थी. कंपनी ने पार्टी में खर्च हुई रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, मगर यह कहा है कि उसने इस छंटनी का फैसला कंपनी को रिस्ट्रक्चर करने के लिए लिया है. वैश्विक स्थिति को देखते हुए अपने बिजनेस को बचाने के लिए फैसला जरूरी था. कंपनी के सीईओ विन्नी लियू ने TechCrunch से बात करते हुए कहा कि हम अपने ग्रोथ के लिए आने वाले समय में निवेश करेंगे. इस फैसले के बाद कंपनी के कैश रिजर्व पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और हम अपने सभी ग्राहकों को अच्छी सेवाएं प्रदान कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Vande Bharat Train: पटना से रांची के बीच का सफर होगा आसान! यात्रियों को मिलने जा रहा वंदे भारत ट्रेन का तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget