एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train: पटना से रांची के बीच का सफर होगा आसान! यात्रियों को मिलने जा रहा वंदे भारत ट्रेन का तोहफा

Patna Ranchi Vande Bharat: बिहार झारखंड उन राज्यों में से एक है जिसमें अभी तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन नहीं शुरू हुआ है. रेलवे जल्द ही इन दोनों राज्यों को वंदे भारत ट्रेन का तोहफा देने वाला है.

Patna Ranchi Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है. इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का विस्तार देश के हर राज्य में किया जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई वंदे भारत ट्रेन का अनावरण किया है. अब जल्द ही बिहार झारखंड को वंदे भारत ट्रेन ( Patna Ranchi Vande Bharat Express)  का तोहफा मिलने वाला है. रेलवे जल्द ही बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के बीच वंदे भारत ट्रेन को शुरू करने वाला है.

वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) की यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी. फाइनेंशियल टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारी ने बताया है कि वंदे भारत ट्रेन के रूट पर काम जारी है और जल्द ही देश के कई और अलग-अलग हिस्सों पर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जाएगी.

क्या होगा वंदे भारत का रूट

रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के रूट को अभी फाइनल नहीं किया गया है, लेकिन इस पर रेलवे लगातार काम कर रहा है. फाइनेंशियल टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रांची पटना वंदे भारत को गया रूट के जरिए संचालित करने पर विचार किया जा रहा है. ट्रेन का उद्घाटन कब शुरू होगा इसके बारे में भी अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है.

रांची-पटना वंदे भारत कितनी दूरी करेगी तय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन 410 किलोमीटर का सफर केवल 6 घंटे में तय कर लेगी. वहीं इस रूट पहले से चल रही रांची पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस (12365/12366) अपने सफर को कुल 7.55 घंटे में पूरा करती है. ऐसे में वंदे भारत के जरिए यात्रियों का 1.55 घंटा बचेगा. वहीं अगर किराये की बात करें तो अभी तक रेलवे ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह जन शताब्दी के किराये से ज्यादा होगा. रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का एसी चेयर कार का किराया 650 रुपये होगा. इसके साथ ही यह ट्रेन बाकी वंदे भारत ट्रेन की तरह हफ्ते में 6 दिन संचालित की जाएगी. इससे पहले पीएम मोदी ने हाल ही में सिकंदराबाद -तिरुपति, चेन्नई-कोयंबटूर, अजमेर-दिल्ली कैंट और तिरुवनंतपुरम-कासरगोड के बीच वंदे भारत ट्रेन का अनावरण किया है.

वंदे भारत ट्रेन की खासियत

गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन 100 फीसदी स्वदेशी तकनीक से बनी है. यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है और इसके ऑटोमेटिक दरवाजे लगे है. अब तक देश में कुल 15 रूट्स में वंदे भारत ट्रेन को चलाया जा चुका है. इसमें कुल दो तरह की श्रेणी है. पहला एसी चेयर क्लास और दूसरा एग्जीक्यूटिव क्लास. इस ट्रेन को सबसे पहली बार दिल्ली से वाराणसी के बीच साल 2019 में चलाया गया था. ट्रेन को किसी भी तरह की दुर्घटना से सुरक्षित रखने के लिए KAVACH तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. यह ट्रेन अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है. 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में इसे केवल 30 सेकंड का वक्त लगता है. 

ये भी पढ़ें-

Mutual Fund: युवाओं के बीच बढ़ रहा म्यूचुअल फंड का क्रेज, SIP के जरिए कर रहे जमकर निवेश- जानें डेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
देश में बीयर का संकट, मार्केट से क्यों गायब हो रहे कैन?
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
ATM से 10000 के बदले निकले सिर्फ 1000, अब बैंक भरेगा मोटा हर्जाना
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
दिल्ली में दिवाली के लिए खास बाजार तैयार, हस्तशिल्प, गहने और देसी जायकों की मिलेगी भरमार
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?
'सोना खरीदो और जंगल में छोड़ आओ', क्या है नॉर्वे का नया गोल्ड-ड्रॉप स्कैम?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget