एक्सप्लोरर

LPG Cylinder: आम लोगों को मिला चुनावी तोहफा, आज से इतने कम हो गए एलपीजी सिलेंडर के दाम

LPG Prices Reduced: एलपीजी सिलेंडरों के दाम में यह कटौती ऐसे समय की गई है, जब लोकसभा चुनावों के लिए मतदान की शुरुआत होने वाली है...

लोकसभा चुनावों के लिए मतदान के चरणों की शुरुआत से पहले आम लोगों को आज से बड़ा तोहफा मिला है. सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों ने आज 1 अप्रैल से एलपीजी सिलेंडरों के दाम में कटौती करने की घोषणा की है. इससे लोगों को राहत मिलने और महंगाई में नरमी आने की उम्मीद की जा रही है.

कमर्शियल सिलेंडरों पर कटौती लागू

सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज से देश के विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 30.50 रुपये तक की कटौती की गई है. हालांकि इस कटौती का लाभ सिर्फ 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर मिलेगा. घरेलू इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है.

विभिन्न शहरों में आज से ये दाम

ताजी कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम कम होकर 1,764.50 रुपये हो गए हैं. इसी तरह कोलकाता में आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,879 रुपये में मिलेंगे. मुंबई के लोगों को इस बड़े सिलेंडर के लिए अब 1,717.50 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि चेन्नई में इनकी कीमतें अब 1,930 रुपये होंगी.

चुनावों से ऐन पहले हुई ये कटौती

कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में यह कटौती इस कारण अहम हो जाती है कि इसी महीने पहले चरण का मतदान होने वाला है. सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव इस महीने शुरू होकर जून तक चलने वाले हैं. वहीं इसके साथ ही कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में लगातार तीन महीने से हो रही बढ़ोतरी पर भी ब्रेक लग गया है.

पिछले महीने इन्हें मिला था गिफ्ट

इससे पहले पिछले महीने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों को तोहफा मिला था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला दिवस (8 मार्च 2024) के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का ऐलान किया था. उससे एक दिन पहले 7 मार्च को भी मोदी सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों के मामले में आम लोगों को राहत दी थी. तब कैबिनेट ने पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपये सब्सिडी देने का ऐलान किया था.

ये भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास बस इतना पैसा, सोना-चांदी और म्यूचुअल फंडों में निवेश पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget