एक्सप्लोरर

FM Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास बस इतना पैसा, सोना-चांदी और म्यूचुअल फंडों में निवेश पसंद

Nirmala Sitharaman Assets: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बताया था कि पर्याप्त पैसे नहीं होने के चलते उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को मना कर दिया है...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की गिनती भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में की जाती है. ये हो भी क्यों न! आखिरकार उनके पास दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था की कमान है. हालांकि इसके बाद भी उनके पास दौलत बहुत कम है. उनकी सारी संपत्तियों को मिलाने के बाद वैल्यू करोड़ों में जा पाती है.

वित्त मंत्री के पास कुल इतनी संपत्तियां

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की संपत्तियों और देनदारियों के बारे में हालिया डिक्लेरेशन से पता चला है. चूंकि वह राज्यसभा की सदस्य हैं, इस नाते उन्हें अपनी संपत्तियों और देनदारियों का खुलासा करना होता है. लेटेस्ट डिक्लेरेशन में 2022 के हिसाब से संपत्तियों और उनकी वैल्यू बताई गई है. उसके हिसाब से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की कुल संपत्तियों की सम्मिलित वैल्यू 2.53 करोड़ रुपये है, जिनमें अचल संपत्तियां 1.87 करोड़ की हैं, जबकि 65.55 लाख रुपये की चल संपत्तियां हैं.

वित्त मंत्री के पास इतना सोना-चांदी

उनकी सबसे प्रमुख संपत्ति हैदराबाद के पास स्थित एक रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी है, जिसकी मौजूदा वैल्यू 1.7 करोड़ रुपये है. यह प्रॉपर्टी निर्मला सीतारमण अपने पति डॉ प्रकला प्रभाकर के साथ को-ओन करती हैं. इसके अलावा उनके पास 17.08 लाख रुपये की एग्रीकल्चरल जमीन है. वित्त मंत्री के पास 315 ग्राम सोना है, जिसकी वैल्यू 14.49 लाख रुपये है. इसके अलावा उनके पास 3.98 लाख रुपये वैल्यू की 5.282 किलो चांदी भी है.

बैंक, पीपीएफ और म्यूचुअल फंड में निवेश

निवेश के मोर्चे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पोर्टफोलियो एक आम मिडिल क्लास भारतीय जैसा ही है. विभिन्न बैंकों में डिपॉजिट के रूप में उनके पास 35.52 लाख रुपये हैं. पीपीएफ में उन्होंने करीब 1.6 लाख रुपये निवेश किया है. उन्हें म्यूचुअल फंडों में निवेश करना पसंद है, जिसमें उनके निवेश की वैल्यू 5.80 लाख रुपये है. 2.7 लाख रुपये उन्होंने निजी तौर पर उधार दिया हुआ है. कैश के नाम पर उनके हाथों में 7,350 रुपये हैं, जबकि अदर रिसीवेबल्स में 5.08 लाख रुपये बताए गए हैं.

करीब 27 लाख रुपये के कर्ज बाकी

हैरानी की बात है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास कोई इंश्योरेंस नहीं है. वहीं देनदारियों के मोर्चे पर उनके ऊपर होम लोन, ओरवड्राफ्ट आदि हैं. केनरा बैंक से चल रहे होम लोन में 5.44 लाख रुपये की देनदारी बाकी है. ओवरड्राफ्ट में 2.53 लाख रुपये की देनदारी है. सबसे बड़ी देनदारी 10 साल के एक मोरगेज लोन की है, जिसमें अभी बकाया 18.93 लाख रुपये है. ये सभी लोन 50:50 रेशियो में जॉइंट लोन हैं. इस तरह उनकी कुल देनदारी 26.91 लाख रुपये हो जाती है.

ये भी पढ़ें: कमाई के बंपर मौकों के साथ वित्त वर्ष की शुरुआत, इन शेयरों में बन रहा है संयोग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget