एक्सप्लोरर

महज 11 महीनों में सरकार ने बचाए 53137 करोड़... 'काले हीरे' का प्रोडक्शन बढ़ा तो आयात पर हो गई बड़ी सेविंग्स

Coal Production: भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को सहारा देने में कोयले की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि बिजली, स्टील और सीमेंट जैसे कई बड़े सेक्टर्स का यह प्राइमरी एनर्जी सोर्स है.

Coal Production: थर्मल पावर प्लांट हो या स्टील इंडस्ट्री, भारत के एनर्जी सेक्टर में कोयले की बड़ी डिमांड है. वैसे तो भारत में कोयले की कोई कमी नहीं है. दुनिया के जिन पांच देशों में कोयले का सबसे बड़ा भंडार है उनमें अमेरिका, रूस, ऑट्रेलिया और चीन के साथ भारत भी शामिल हैं. लेकिन बावजूद इसके भारत को कोयला दूसरे देशों से मंगाने की जरूरत पड़ी है क्योंकि देश में कोकिंग कोयले की तरह बेहतर क्वॉलिटी के कोयले की कमी है. इसके अलावा, कई बार बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भी कोयले को आयात कराने की जरूरत पड़ती है. इसमें हर साल अरबों डॉलर खर्च हो जाते हैं. 

11 महीनों में इतनी हुई सरकार की बचत

हालांकि, सरकार ने मंगलवार को देश में कोयले के उत्पादन में वृद्धि होने की जानकारी दी. इसके चलते अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के दौरान देश में कोयले का आयात 9.2 परसेंट घटकर 220.3 मिलियन टन (एमटी) रह गया. जबकि पिछले साल इसी दौरान 242.6 मीट्रिक टन कोयले का आयात कराना पड़ा था. कोयला मंत्रालय ने कहा कि पिछले 11 महीनों में कोयले के आयात में इसी कमी के चलते देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग 6.93 बिलियन डॉलर (53137.82 करोड़ रुपये) की बचत हुई है. 

बिजली का उत्पादन भी बढ़ा

अच्छी बात यह है कि सिर्फ पावर सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी गैर-विनियमित क्षेत्र में कोयले के आयात में कमी आई है. इन क्षेत्रों में कोयले का आयात 15.3 परसेंट कम हुआ है. हालांकि, अच्छी बात यह भी है कि कोयले के इस्तेमाल से बिजली उत्पादन अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक पिछले साल के मुकाबले 2.87 परसेंट बढ़ा है. लेकिन थर्मल पावर प्लांट द्वारा ब्लेंडिंग के लिए कोयले के आयात में 38.8 परसेंट की कमी आई है. 

कोल प्रोडक्शन में आत्मनिर्भर बन रहा भारत

भारत कोयले के आयात पर अपनी निर्भरता को कम करने और कोल प्रोडक्शन में आत्मनिर्भर बनने की कोशिशों में जुटा हुआ है. सरकार ने इसके लिए कमर्शियल कोल माइनिंग और मिशन कोकिंग कोल जैसे कई पहलों की भी शुरुआत की है.

नतीजतन, अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के बीच कोयला उत्पादन 5.45 बढ़ा है. भारत का कोयला क्षेत्र इसकी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को सहारा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसमें कोयला बिजली, इस्पात और सीमेंट जैसे कई बड़े सेक्टर्स में उर्जा के प्राइमरी सोर्स के रूप में काम करता है. 

ये भी पढ़ें:

अब तुर्की को चुकानी होगी आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान का साथ देने की कीमत, भारत अब ऐसे चखाएगा मजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget