एक्सप्लोरर

अब तुर्की को चुकानी होगी आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान का साथ देने की कीमत, भारत अब ऐसे चखाएगा मजा

Ban Turkey Movement: भारत के साथ तनाव के दौरान आतंकवाद के पनाहगार पाकिस्तान का साथ देना अब तुर्की को भारी पड़ सकता है. देशभर में 'तुर्की पर प्रतिबंध' आंदोलन जोर पकड़ रहा है.

Ban Turkey Movement: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बौखलाहट में पाकिस्तान ने LoC और सीमा पर रिहायशी इलाकों को भी अपना निशाना बनाया. इस जंग जैसे हालात में तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया. सिर्फ इतना ही नहीं, भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने जिन हथियारों का इस्तेमाल किया उनसे से अधिकतर की सप्लाई चीन या तुर्की से ही हुई थी. तुर्की के इस रवैये लेकर भारत के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और अब भारतीयों ने तुर्की को मजा चखाने की ठान ली है. 

तुर्की के खिलाफ भारत ने बजाया बिगुुल

देश में बड़े पैमाने पर 'Ban Turkey'मूवमेंट ने रफ्तार पकड़ ली है. इसी के तहत पुणे के व्यापारियों से तुर्की से सेब खरीदना बंद कर दिया है. इसके चलते लोकल मार्केट से तुर्की के सेब लगभग गायब ही हो गए हैं. तुर्की की जगह अब भारत के कारोबारी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ईरान जैसे दूसरे जगहों से सेब खरीद रहे हैं. आमतौर पर एक सीजन में तुर्की के सेबों का कारोबार 1,000-2,000 करोड़ रुपये के बीच होता है. कारोबारियों का कहना है कि यह कदम देश की सेना और भारत सरकार के साथ एकजुटता का हमारा संदेश है. 

पुणे के लोग भी खुलकर दे रहे हैं साथ 

पुणे में कृषि उपज बाजार समिति  (APMC) के सेब व्यापारी सुयोग जेंडे ने हाल के दिनों में तुर्की सेब की डिमांड में भारी कमी आई है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, हमने तुर्की से सेब खरीदना बंद करने का फैसला किया है और इसके बजाय हिमाचल, उत्तराखंड, ईरान और अन्य क्षेत्रों से सेब खरीदना पसंद कर रहे हैं. यह निर्णय हमारे देशभक्ति के कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति समर्थन के अनुरूप है. कारोबारियों के इस आंदोलन में पुणे के लोगों का भी खूब साथ मिल रहा है. 

तुर्की के लिए बुकिंग भी हो रही कैंसिल

इसके अलावा, तुर्की भारतीय पर्यटकों के लिए पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशंस में से एक था, लेकिन अब तुर्की के लिए कराई गई बुकिंग एक के बाद एक कैंसिल हो रहे हैं. ट्रैवल कंपनी कॉक्स एंड किंग्स ने जानकारी दी थी कि उन्होंने अजरबैजान, तुर्किए और उज्बेकिस्तान के लिए अपनी सभी बुकिंग कैंसिल कर दी है.

वंडरऑन के सीईओ और को-फाउंडर गोविंद गौर सारी नई बुकिंग रोकने की बात कही थी. मुंबई बेस्ड ट्रैवल आवास ब्रांड गो होमस्टेज ने तो तुर्की एयरलाइंस के साथ अपनी पार्टनरशिप ही खत्म कर दी. जबकि पर्यटन के लिहाज से देखे तो चीन के बाद भारत ही तुर्किए के लिए सबसे बड़ा बाजार था. 

 

ये भी पढ़ें:

अच्छा तो इस तरह से चीन करता है पाकिस्तान की मदद... सोशल मीडिया पर खुली पोल तो देने लगा सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget