एक्सप्लोरर

Zomato Stock Price: जोमैटो पर ब्रोकरेज हाउस हुए बुलिश, मौजूदा लेवल से स्टॉक दे सकता है 47% का रिटर्न

Zomato Update: जोमैटो के स्टॉक ने एक साल पुराने लो 49 रुपये से निवेशकों को 216 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Zomato Share Price: वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में फूड डिलिवरी चेन कंपनी जोमैटो ने शानदार तिमाही पेश किए इसके बाद से ब्रोकरेज हाउस जोमैटो के स्टॉक पर बेहद बुलिश नजर आ रहे हैं. विदेशी ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने निवेशकों को 227 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए जोमैटो के स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. गुरुवार 15 फरवरी 2024 को जोमैटो का शेयर 1.71 फीसदी के उछाल के साथ 154.85 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

जोमैटो दे सकता है 47% तक रिटर्न

अक्टूबर - दिसंबर तिमाही के दौरान जोमैटो का मुनाफा 283 फीसदी के उछाल के साथ 138 करोड़ रुपये रहा है. जबकि बीते वित्त वर्ष के इसी तिमाही में कंपनी को 347 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. इसके बाद सीएलएसए मे जोमैटो के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 227 रुपये कर दिया है जो कि मौजूदा प्राइस लेवल से 47 फीसदी ज्यादा है. सीएलएसए ही नहीं जेफ्फरीज ने स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 205 रुपये कर दिया है जो कि मौजूदा लेवल से 32 फीसदी ज्यादा है. एचएसबीसी ने 163 रुपये स्टॉक का टारगेट प्राइस दिया है. कंपनी का ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टोर ब्लिकिंट का प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा है. 

स्टॉक ने दिया 216 फीसदी का रिटर्न 

जोमैटो के स्टॉक ने अपने एक साल के निचले प्राइस लेवल से निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. अपने आईपीओ प्राइस 76 रुपये से स्टॉक 40.60 रुपये तक नीचे जा फिसला था. एक साल पुराने लो 49 रुपये से स्टॉक ने निवेशकों को 216 फीसदी का रिटर्न दिया है. जबकि अपने ऐतिहासिक लो से स्टॉक ने निवेशकों को 281 फीसदी का रिटर्न दिया है. 6 महीने के भीतर स्टॉक में 67 फीसदी, तीन महीने में 29 फीसदी की तेजी आ चुकी है. 

जोमैटो, पेटीएम नायका पर भारी 

न्यू एज स्टॉक्स में केवल जोमैटो ही ऐसा स्टॉक है जिसने अपने निवेशकों का शानदार रिटर्न दिया है. जबकि पेटीएम, नायका या डिलिव्हरी जैसे स्टॉक ने निवेशकों को बेहद मायूस किया है. खासतौर से पेटीएम जो 2150 रुपये प्रति शेयर पर आईपीओ लेकर आई थी और गुरुवार को स्टॉक 325.05 रुपये के निचले लेवल पर जा फिसला है. यानि निवेशकों को अपने निवेश पर 85 फीसदी का नुकसान हो चुका है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

Luxury Housing: 4 करोड़ से ज्यादा कीमत वाले घरों के सेल्स में 75% का उछाल, 197% की बढ़ोतरी के साथ दिल्ली NCR ने मारी बाजी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget