एक्सप्लोरर

Property Price Hike: सीआईआई और एनारॉक के सर्वे में 56 फीसदी लोगों ने माना, 2022 में महंगी होगी प्रॉपर्टी

CII Anarock Consumer Survey: सीआईआई और एनारॉक द्वारा किये गए इस सर्वेक्षण में कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के चलते घरों के दामों में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है

Property Price Hike In 2022: साल 2022 में अगर आप अपने लिए आशियाना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा कीमत देना पड़ सकता है. 2022 में घरों की कीमत में वृद्धि हो सकती है. कंस्ट्रक्शन लागत बढ़ने के चलते महंगाई का सामना कर रहे डेवलपर्स घरों के दाम बढ़ा सकते हैं.  ANAROCK कंज्यूमर सर्वे (Cii Anarock Consumer Survey) में भाग लेने वाले 56% ने माना है कि घरों के दाम बढ़ सकते हैं

सीआईआई और एनारॉक द्वारा किये गए इस सर्वेक्षण में कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए खरीदारों ने यह संभावना जताई गई है. यह सर्वे जुलाई, 2021 और दिसंबर, 2021 के बीच किया गया. इसमें पहली, दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में 5,210 प्रतिभागियों ने विभिन्न डिजिटल मंचों के जरिये अपनी राय व्यक्त की है. एनारॉक ने बयान में कहा, ‘‘सर्वेक्षण में 56 प्रतिशत प्रतिभागियों ने निर्माण के कच्चे माल में वृद्धि और डेवलपर्स के लिए कुल परिचालन लागत में बढ़ोतरी के कारण 2022 में आवास कीमतों में वृद्धि की संभावना जताई है. 

इसमें कहा गया है कि घरों की कीमतों में 10 प्रतिशत से कम की वृद्धि का प्रभाव ज्यादा नहीं होगा, लेकिन 10 प्रतिशत से अधिक की घऱों की कीमतों में वृद्धि होती है तो इसका गहरा असर खरीदारों पर पड़ सकता है.  

वैसे कोरोना काल हाउसिंग सेक्टर के लिए बाकी सेक्टरों के मुकाबले शानदार साबित हुआ है. प्रॉपटाइगर ने भी अपने रिपोर्ट में कहा है कि 2021 में प्रॉपर्टी के दामों में 7 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है बावजूद इसके  2021 में 2020 के मुकाबले घरों की सेल्स में 13 फीसदी की बढ़ोतरी आई है. रिपोर्ट के मुताबिक घरों की मांग बढ़ रही है वहीं ये आशंका जताई गई है कि 2022 में घरों के दाम बढ़ने के पूरे आसार हैं.

हाउसिंग फाइनैंस कंपनी एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख भी कह चुके हैं भारत में हाउसिंग सेक्टर में डिमांड वास्तविक घर खरीदारों के चलते है ना कि सट्टेबाजी के चलते. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि होमलोन के ब्याज दरों में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है पर होमलोन की मांग पर इसका असर नहीं पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें 

Housing Demand On Rise: हाउसिंग सेक्टर लौटा पटरी पर, जबरदस्त मांग के चलते 2022 में बढ़ेंगी प्रॉपर्टी की कीमतें

Housing Demand: वास्तविक खरीदारों के चलते भारत में हाउसिंग डिमांड में तेजी रहेगी बरकरार, होमलोन हो सकता है महंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget