एक्सप्लोरर

Nvidia Earning: हजार डॉलर का हुआ 1 शेयर, 600 पर्सेंट बढ़ गया एनविडिया का मुनाफा

Nvidia Q4 Result: एनविडिया को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बढ़ी डिमांड से काफी फायदा हो रहा है. इसके चलते उसकी बिक्री भी बढ़ रही है और शेयरों के भाव में भी तेजी आ रही है...

हाल ही में गूगल की पैरेंट अल्फाबेट को पीछे छोड़ अमेरिकी शेयर बाजार की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन एनविडिया ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है. कंपनी को पहली तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है और उसने बिक्री का भी नया रिकॉर्ड बना दिया है.

7 गुने से ज्यादा बढ़ गया मुनाफा

एपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 28 अप्रैल को समाप्त हुई पहली तिमाही में एनविडिया को 14.88 बिलियन डॉलर का शुद्ध मुनाफा हुआ है. यह साल भर पहले की समान अवधि में हुए शुद्ध मुनाफे की तुलना में 628 फीसदी ज्यादा है. कंपनी को 2023 की समान अवधि में 2.04 बिलियन डॉलर का शुद्ध मुनाफा हुआ था. यानी साल भर में एनविडिया का शुद्ध मुनाफा 7 गुने से भी ज्यादा बढ़ गया है.

इसी तरह कंपनी को 2024 की पहली तिमाही के दौरान 26.04 बिलियन डॉलर का राजस्व हासिल हुआ है. बिक्री का यह आंकड़ा साल भर पहले के 7.19 बिलियन डॉलर की तुलना में 268 फीसदी यानी साढ़े तीन गुने से भी ज्यादा है.

इतना महंगा हुआ एक शेयर

पहली तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहने के बाद एनविडिया के शेयरों के भाव पहली बार 1000 डॉलर के स्तर तक पहुंच गए. भारतीय करेंसी में यह रकम 83 हजार रुपये से ज्यादा हो जाती है. बाद में बुधवार का कारोबार समाप्त होने के बाद शेयर 949.50 डॉलर पर सेटल हुआ. कंपनी ने रिजल्ट के साथ स्टॉक स्प्लिट करने का भी ऐलान किया. एनविडिया के शेयरों को 1 के बदले 10 के अनुपात में स्प्लिट किया जाएगा. यानी एनविडिया के शेयरधारकों के पास मौजूद 1 शेयर अब 10 शेयरों में बदल जाएंगे.

इतना हुआ एनविडिया का एमकैप

एनविडिया का मार्केट कैप अभी 2.34 ट्रिलियन डॉलर है. इसके साथ वह अमेरिकी शेयर बाजार पर लिस्टेड तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है. पहले नंबर पर 3.2 ट्रिलियन डॉलर के एमकैप के साथ माइक्रोसॉफ्ट का स्थान है. वहीं 2.9 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू के साथ एप्पल दूसरे स्थान पर है. एनविडिया ने इस साल की शुरुआत में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट को पीछे छोड़ा था, जो अभी 2.18 ट्रिलियन डॉलर के एमकैप के साथ चौथे नंबर पर है.

150 फीसदी ज्यादा मिलेगा डिविडेंड

पहली तिमाही में शानदार बिक्री और मुनाफा कमाने के बाद एनविडिया ने शेयरधारकों को ज्यादा डिविडेंड देने का ऐलान किया है. अब कंपनी हर शेयर पर 10 सेंट का डिविडेंड देने जा रही है. पहले कंपनी प्रति शेयर 4 सेंट का डिविडेंड देने वाली थी. यह डिविडेंड में 150 फीसदी की बढ़ोतरी है.

ये भी पढ़ें: फीकी रही गो डिजिट की लिस्टिंग, महज 5 फीसदी प्रीमियम से शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget