एक्सप्लोरर

टैरिफ का डर दिखाने वाले ट्रंप की भारत ने निकाल ली काट, अब सरकार के इस कदम से हैरान होगा अमेरिका

FDI Rule: नीति आयोग का मानना है कि उनके इस कदम से कुछ बड़ी डील देश में कारोबार करने वाली कंपनियों को फायदा होगा, क्योंकि इससे पहले कड़े नियमों  के चलते कुछ बड़ी डील को फाइलन होने में काफी देरी हुई.

FDI Rule Relaxations: अमेरिका की ट्रंप सरकार दुनियाभर के देशों को लगातार टैरिफ का डर दिखा रही है. उनके ऊपर भारी भरकम टैरिफ लगाकर दबाव बना रही है. ट्रंप प्रशासन के इस कदम से अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितताएं देखी जा रही हैं. उनके इस कदम से भारत में भी कारोबार प्रभावित हुआ है. लेकिन, भारत सरकार देश में कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ खास कदम उठाने जा रही है.

चीनी कंपनियों को छूट का प्रस्ताव

प्रत्यक्ष विदेश निवेश को बढ़ावा देने के लिए अब नीति आयोग ने उन नियमों में ढील देने का प्रस्ताव किया है, जिससे अब तक चीन की कंपनियों को भारत में निवेश के लिए अतिरिक्त कड़ी जांच की जरूरत पड़ती थी. नीति आयोग का मानना है कि उनके इस कदम से कुछ बड़ी डील होगी और देश में कारोबार करने वाली कंपनियों को फायदा होगा, क्योंकि इससे पहले कड़े नियमों  के चलते कुछ बड़ी डील को फाइलन होने में काफी देरी हुई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की कंपनियों को भारत में कारोबार करने के लिए इस समय विदेश मंत्रालयों और गृह मंत्रालय से सिक्योरिटी एप्रूवल की जरूरत पड़ती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि नीति आयोग की तरफ से ऐसा प्रस्ताव दिया गया है कि कोई भी चीन की कंपनी भारत में किसी कंपनी के साथ बिना अनुमोदन के ही 24 प्रतिशत तक हिस्सेदारी ले सकती है.

एफडीआई बढ़ाने के उद्देश्य से कदम

प्रत्यक्ष विदेश निवेश में बढ़ावा देने के उद्देश्य से नीति आयोग की तरफ से इस तरह का प्रस्ताव दिया गया है. सरकार के थिंक टैंक के इस प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ ही व्यापार मंत्रालय का उद्योग विभाग, विदेश मंत्रालय और वित्त विभाग इस मामले पर फिलहाल मंथन कर रहा है.

गौरतलब है कि साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद जो रिश्तों में खटास पैदा हुई थी, उसके सुधारने के लिए दोनों देशों की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं. रायटर्स ने अपनी खबर में बताया है कि उन्होंने इस विषय पर पीएमओ, नीति आयोग, उद्योग विभाग और दूसरे मंत्रालयों से संपर्क किया, लेकिन उस पर अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें: ये शेयर है या सोना उगलने की मशीन, पांच साल में निवेशकों को किया मालामाल, अब भी जबरदस्त खरीदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget