एक्सप्लोरर

China GDP: चीन की GDP का बुरा हाल, सितंबर तिमाही में ग्रोथ रेट घटकर हुआ 4.9 फीसदी

China's GDP: चीन की अर्थव्यवस्था (China's Economy) को इस तिमाही गहरा झटका लगा है. देश का इकोनॉमिक ग्रोथ रेट (China GDP growth rate) सिर्फ 4.9 फीसदी रहा है.

China GDP: चीन की अर्थव्यवस्था (China's Economy) को इस तिमाही गहरा झटका लगा है. कोरोना की नई लहर और सप्लाई चेन में आई गिरावट की वजह से सितंबर तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हुआ है. जुलाई-सितंबर तिमाही में देश का इकोनॉमिक ग्रोथ रेट (China GDP growth rate) सिर्फ 4.9 फीसदी रहा है. वहीं, अप्रैल-जून तिमाही में ग्रोथ  रेट (Growth Rate) 7.9 फीसदी था. बता दें यह सितंबर 2020 के बाद का सबसे कम ग्रोथ रेट आंका गया है. 

महामारी से उबरने वाले देशों में सबसे आगे है चीन
आपको बता दें चीन महामारी के प्रभाव से उबरने वाले सबसे पहले देशों में से एक है. चालू वित्त वर्ष के शुरुआती कुछ महीनों में चीन की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है, लेकिन बिजली संकट, संपत्ति बाजार में गिरावट और कंज्यूमर मांग कमजोर पड़ने की वजह से चीन की इकोनॉमी की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है. 

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है चीन
चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल है. सितंबर महीने में समाप्त तिमाही में इकोनॉमी का ग्रोथ रेट 4.9 फीसदी रहा है. वहीं, इससे पिछली तिमाही में देश की जीडीपी 18.3 फीसदी की दर से रही है. सोमवार को जारी किए गए सरकारी आंकड़ों से इस बारे में जानकारी मिली है. 

जानें क्या बोले फू लिंगहुई 
इसके अलावा तीसरी तिमाही के आंकड़े जारी करते हुए राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के प्रवक्ता फू लिंगहुई ने कहा कि चालू साल की पहली तीन तिमाहियों में चीन की आर्थिक वृद्धि दर में उपभोग का हिस्सा 64.8 फीसदी रहा है. फू ने कहा, ‘‘इंटरनेशनल लेवल पर मौजूदा अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं और घरेलू अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार अभी अस्थिर और असंतुलित है.’’

तीसरी तिमाही में कमजोर रहा प्रोडक्शन और बिक्री
आंकड़ों के मुताबिक, पहली तीन तिमाहियों में उपभोक्ता सामान की कुल बिक्री 31,800 अरब युआन या 4,900 अरब डॉलर रही है. वहीं, पहली तीन तिमाहियों में चीन का औद्योगिक उत्पादन 11.8 फीसदी बढ़ा है. तीसरी तिमाही के दौरान कारखाना उत्पादन, खुदरा बिक्री, निर्माण और अन्य गतिविधियों में निवेश कमजोर पड़ा है.

बिजली कटौती का भी दिखा असर
चीन के निर्माण क्षेत्र में लाखों लोगों को रोजगार मिला. इसके अलावा इस क्षेत्र की वृद्धि काफी धीमी पड़ गई है. पिछले साल नियामकों ने बिल्डरों द्वारा अत्यधिक कर्ज लिए जाने की वजह से क्षेत्र पर अपना नियंत्रण बढ़ाया थाय चीन के सबसे बड़े समूहों में से एक एवरग्रैंड बांडधारकों को अरबों डॉलर के भुगतान के लिए संघर्ष कर रहा है. बिजली कटौती की वजह से सितंबर में चीन का विनिर्माण भी प्रभावित हुआ है.

कैसा रहा देश का इंडस्ट्रियल आउटपुट?
अगर इकोनॉमी के दूसरे पहलू की बात की जाए तो सितंबर में चीन का इंडस्ट्रियल आउटपुट सालाना आधार पर 3.1 फीसदी की दर से बढ़ा है. उम्मीद के मुकाबले देखा जाए तो यह आंकड़ा कम है. वहीं, अगस्त महीने में इंडस्ट्रियल आउटपुट 5.3 फीसदी रहा था. इसके अलावा रिटेल सेल्स में करीब 4.4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी जोकि अगस्त महीने में सिर्फ 2.5 फीसदी पर कायम थी. 

यह भी पढ़ें: 

Petrol Price Today: अक्टूबर में अब तक 4.15 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए क्या है पेट्रोल-डीजल के नए रेट

Share Market Update: दिवाली से पहले ही बाजार गुलजार, निफ्टी 18500 के पार, सेंसेक्स ने भी बनाया रिकॉर्ड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर के बीच अमेरिका को इन 4 देशों ने दिया बड़ा झटका, सैन्य विमानों को उतारने से ट्रंप को रोका
ईरान वॉर के बीच अमेरिका को इन 4 देशों ने दिया बड़ा झटका, सैन्य विमानों को उतारने से ट्रंप को रोका
Free Finance Apps: 1 अप्रैल से अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को करें और स्ट्रॉन्ग, ये फ्री एप्स करेंगे बचत में मदद
1 अप्रैल से अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को करें और स्ट्रॉन्ग, ये फ्री एप्स करेंगे बचत में मदद
इंडिगो की ऊंची उड़ान! ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व बॉस विलियम वॉल्श बने CEO, अगस्त से संभालेंगे कमान
इंडिगो की ऊंची उड़ान! ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व बॉस विलियम वॉल्श बने CEO, अगस्त से संभालेंगे कमान
बदल गया टैक्स का गणित! अब अप्रैल में बिना सैलरी बढ़े ज्यादा मिलेगा पैसा, मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले
बदल गया टैक्स का गणित! अब अप्रैल में बिना सैलरी बढ़े ज्यादा मिलेगा पैसा, मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
Video: ऑडी में निकलीं दादी, टशन ऐसा कि जवान भी फेल! 80 की उम्र में स्टाइल ने जीता इंटरनेट
ऑडी में निकलीं दादी, टशन ऐसा कि जवान भी फेल! 80 की उम्र में स्टाइल ने जीता इंटरनेट
इन पांच तरीकों से आप बन जाएंगे जीनियस पेरेंट्स, बच्चों के बिगड़ने का सवाल ही नहीं
इन पांच तरीकों से आप बन जाएंगे जीनियस पेरेंट्स, बच्चों के बिगड़ने का सवाल ही नहीं
Jamia Millia Islamia coaching 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया में सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए आवेदन, 1 अप्रैल से भरें जाएंगे फॉर्म
जामिया मिलिया इस्लामिया में सिविल सर्विसेज कोचिंग के लिए आवेदन, 1 अप्रैल से भरें जाएंगे फॉर्म
Embed widget