एक्सप्लोरर

Gold Prices: इस शहर में मिलता है सबसे सस्ता सोना, जानिए भारत में कहां क्या है दाम 

Cheapest Gold: चीन द्वारा सोने की खरीद बंद करने की घोषणा के बाद अब रूस ने भी गोल्ड की खरीद कम करने के संकेत दिए हैं. इसके चलते सोने के रेट में गिरावट आ रही है.

Cheapest Gold: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. शनिवार को 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के रेट तेजी से नीचे गए हैं. संभावना जताई जा रही है कि सोने के रेट 72 से 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रहने वाले हैं. भारत के अलग-अलग शहरों में सोने के रेट भी बदलते रहते हैं. भारत में फिलहाल 1 ग्राम 18 कैरेट सोना मुंबई में 5376 रुपये में उपलब्ध है. लगभग इसी रेट पर सोना कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और केरल में उपलब्ध है. चेन्नई में सोने के रेट 5,447 रुपये हैं. इसके अलावा दिल्ली, वड़ोदरा और अहमदाबाद जैसे शहरों में सोना 5,380 रुपये प्रति 1 ग्राम के रेट पर मिल रहा है. 

शनिवार को भी गिरा था सोने का रेट 

रविवार, 9 जून को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 65,700 रुपये है. साथ ही 24 कैरेट सोने का रेट 71,670 रुपये और 18 कैरेट सोने का रेट 53,760 रुपये है. शनिवार को 24 कैरेट सोने का रेट 208 रुपये नीचे गया था. पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना द्वारा सोने की खरीद को अस्थायी रूप से रोकने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के रेट गिरे हैं. अमेरिकी में भी 2.72 लाख नई नौकरियां पैदा हुई हैं. इन वजहों से तेजी से आगे भाग रहा सोना अब गिरावट की ओर है. 

चांदी के रेट में लगातार आ रहा उछाल 

इससे पहले 3 से 7 जून तक सोने की कीमतों में लगभग 2 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी. चांदी की बात करें तो 1 किलोग्राम के रेट 91,500 रुपये, 100 ग्राम के लिए 9,150 रुपये और 10 ग्राम के लिए 915 रुपये रहे. इलेक्ट्रिक वेहिकल, हाइब्रिड कार और सोलर पैनल में इसका इस्तेमाल होने की वजह से चांदी की डिमांड में अच्छा उछाल आ रहा है. सिल्वर (Silver) ने मई में न सिर्फ गोल्ड (Gold) बल्कि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) को तक रिटर्न के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

रूस ने भी सोने की खरीद कम करने के संकेत दिए

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) के अनुसार, दुनिया के सेंट्रल बैंकों ने अप्रैल में 33 मीट्रिक टन सोना खरीदा है. चीन के बाद अब रूस ने भी सोने की खरीद कम करने के संकेत दिए हैं. इसके चलते अनुमान जताया जा रहा है कि सोना लगभग 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96 हजार रुपये प्रति किलो के रेट पर रह सकती है.

ये भी पढ़ें 

Mumbai Rent: मुंबई में घर का भारी भरकम किराया देख याद आ गए मां-बाप, वायरल हो रही पोस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget