एक्सप्लोरर

Vodafone Idea: वोडाफोन-आइडिया के लिए राहत की खबर, सरकार ने 16,133 करोड़ रुपये बकाये को शेयर में बदलने की दी इजाजत

Vodafone Idea Update: सरकार के इस फैसले के बाद वोडाफोन आइडिया 10 रुपये के वैल्यू वाले 1633 करोड़ शेयर्स सरकार को जारी करेगी.

Vodafone Idea Update: वित्तीय संकट से जूझ रही देश की तीसरी सबसे बड़ी दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के लिए राहत की खबर है. सरकार ने कंपनी को अपने बकाये एजीआर पर बने ब्याज के रकम को शेयर में बदलने पर अपनी रजामंदी दे दी है. वोडाफोन आइडिया पर ब्याज के रकम के मद में 16133 करोड़ रुपये सरकार का बकाया है.  

सरकार के इस फैसले के बाद वोडाफोन आइडिया 10 रुपये के वैल्यू वाले 1633 करोड़ शेयर्स जारी करेगी. इस बकाये कर्ज को शेयर्स में बदलने के बाद वोडाफोन आइडिया में सरकार की 33 फीसदी के करीब हो जाएगी. इससे प्रोमोटर की हिस्सेदारी भी कंपनी में 74.99 फीसदी से घटकर 50 फीसदी से कम रह जाएगी. बहरहाल वोडाफोन आइडिया में 10 रुपये के वैल्यू पर सरकार को शेयर किया जाएगा लेकिन शुक्रवार को वोडाफोन आइडिया का शेयर 6.85 रुपये पर क्लोज हुआ है. यानि सरकार के जिन भाव पर शेयर जारी किया जा रहा है उससे 31 फीसदी नीचे शेयर ट्रेड कर रहा है. 

दरअसल वोडाफोन आइडिया कर्ज के बोझ में डूबी हुई है और कंपनी चलाने के लिए उसे भारी भरकम पूंजी की दरकार है. लेकिन कंपनी के प्रमोटर पूंजी डालने के मूड में नजर नहीं आ रहे थे तब सरकार ने साफ कर दिया था कि जब तक प्रमोटर पूंजी नहीं डालेंगे सरकार बकाये कर्ज के बदले में कंपनी के शेयर्य नहीं लेगी. बकाये कर्ज को शेयर में बदलने का मामला एक साल लटका हुआ था. लेकिन ही में कंपनी के अधिकारियों ने टेलीकॉम और वित्त मंत्रालय के आला अधिकारियों से मुलाकात की है जिसके बाद सरकार ने कर्ज को शेयर में बदलने का फैसला लिया है. 

पहले कंपनी के प्रमोटर केवल 2000 से 3000 करोड़ रुपये पूंजी डालना चाहते हैं जो कंपनी के कायाकल्प करने के लिए नाकाफी है. वोडाफोन आइडिया को बेहतर तरीके से संचालन करने के लिए 40,000 से 45,000 करोड़ रुपये की जरुरत है. अगर इसका 50 फीसदी बैंक से कर्ज के रूप में मिल जाता है तो बचे हुए रकम प्रमोटर को डालना होगा. प्रमोटर के फंडिंग के बगैर ना तो कोई भी निवेशक कंपनी में निवेश करेगा और ना कोई बैंक कंपनी को सपोर्ट करने के लिए आगे आएगी.  विदेशी निवेशकों से भी कंपनी पैसा नहीं जुटा पा रही है क्योंकि ये निवेशक चाहते हैं कि पहले सरकार कंपनी में हिस्सेदारी ले. 

दिसंबर महीने में कंपनी ने देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई से 15000 से 16000 करोड़ रुपये कर्ज लेने के लिए संपर्क किया था. हालांकि बैंक ने सरकार के वोडाफोन आइडिया में हिस्सेदारी उठाने को लेकर कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था. कंपनी पर टावर कंपनी का भी बकाया है. 

ये भी पढ़ें 

Adani Group: अडानी समूह में LIC और SBI के निवेश को लेकर वित्त मंत्री की पहली प्रतिकिया, कहा - लिमिट के भीतर है एक्पोसजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिरुवनंतपुरम से रियाद और बहरीन जाएंगी सीधी Flights, कब होंगी शुरू?
तिरुवनंतपुरम से रियाद और बहरीन जाएंगी सीधी Flights, कब होंगी शुरू?
अनंत अंबानी उठाएंगे बच्चे के 9 करोड़ रुपए के इलाज का खर्च, सच क्या है?
अनंत अंबानी उठाएंगे बच्चे के 9 करोड़ रुपए के इलाज का खर्च, सच क्या है?
वित्तीय मजबूती के बावजूद नए संकट का खतरा बरकरार, RBI गवर्नर की चेतावनी
वित्तीय मजबूती के बावजूद नए संकट का खतरा बरकरार, RBI गवर्नर की चेतावनी
दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति बने Jensen Huang, दौलत 200 अरब डॉलर के पार
दुनिया के सातवें सबसे अमीर व्यक्ति बने Jensen Huang, दौलत 200 अरब डॉलर के पार

वीडियोज

Vasudha: Vasudha पर टूटा नया संकट! Samar लाया Phool के लिए रिश्ता, शादी की आड़ में रची साजिश
Bollywood News: सलमान का नाम सुनते ही क्यों भड़के अरबाज? खान ब्रदर्स में अनबन के संकेत! (03.10.26)
Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबाई फ्लाइट के 7 फरिश्ते, जान पर खेलकर हमलावर को दबोचा, नाकाम की साजिश
फ्लाईदुबाई फ्लाइट के 7 फरिश्ते, जान पर खेलकर हमलावर को दबोचा, नाकाम की साजिश
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होगी 'अपनी जनता पार्टी'
75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
75वां 'शतक', रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' की तबाही के बीच मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
मलयालम फिल्म ने तोड़ा 'थुडक्कम' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में कपिल सिब्बल भी शामिल
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
ममता बनर्जी के पैर में चोट के दावों पर बोले CM शुभेंदु - 'अस्पताल रिकॉर्ड में...'
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
स्मित माछर के हमलावर का अल-कायदा कनेक्शन? पुराने वीडियो से बड़ा खुलासा
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget