एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की मन गई होली, डीए हाइक से बढ़ने वाले हैं ये सारे भत्ते

DA Hike Update: महंगाई भत्ते में ताजी बढ़ोतरी के बाद इसकी दर अब 50 फीसदी पर पहुंच गई है. डीए 50 फीसदी हो जाने पर अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी हो जाती है...

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों का महीनों का इंतजार समाप्त हो चुका है. मोदी सरकार ने होली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. इस बढ़ोतरी के बाद अब महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो गया है. इससे केंद्रीय कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे होने वाले हैं.

एक जनवरी से लागू होगी वृद्धि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल की हालिया बैठक एक दिन पहले 7 मार्च गुरुवार को हुई. बैठक में लिए गए निर्णयों में डीए को बढ़ाने का निर्णय भी शामिल रहा. कैबिनेट ने डीए को 4 फीसदी बढ़ाने पर मुहर लगाई. इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों को 4 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा था. ताजे फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को 50 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा. यह लाभ एक जनवरी 2024 से ही प्रभावी हो जाएगा.

दो बार बढ़ता है महंगाई भत्ता

अभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी और रिटायर हो चुके पूर्व केंद्रीय कर्मियों की पेंशन पर 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हैं. वेतन आयोग ने महंगाई के असर को दूर करने के लिए महंगाई भत्ते का प्रावधान किया है. 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के हिसाब से महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है. पहली बढ़ोतरी जनवरी से लागू होती है, जबकि दूसरी बढ़ोतरी जुलाई से लागू होती है.

क्या कहता है 7वां वेतन आयोग

इस बार की डीए बढ़ोतरी अलग कारणों से खास बन जाती है. 7वें वेतन आयोग की सिफारिश है कि अगर महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी पर पहुंच जाए, तो उससे कई अन्य भत्ते भी प्रभावित होते हैं. प्रभावित होने वाले भत्तों में एचआरए, ग्रैच्युटी, चिल्ड्रेंस एजुकेशन-ट्रांसपोर्ट अलाउंस आदि शामिल हैं. 7वें वेतन आयोग में इस बात का भी प्रावधान किया गया है कि अगर डीए-डीआर 50 फीसदी पर पहुंच जाए, तो उसे सैलरी-पेंशन के बेसिक कंपोनेंट में जोड़ दिया जाता है और उसके बाद फिर से शून्य से कैलकुलेशन शुरू होता है.

किन भत्तों में होगा बदलाव?

  • ग्रैच्युटी
  • मकान किराया भत्ता
  • बच्चों की शिक्षा भत्ता व छात्रावास सब्सिडी
  • बच्चों की देखभाल के लिए विशेष भत्ता
  • स्थानांतरण पर टीए
  • पोशाक भत्ता
  • माइलेज भत्ता
  • दैनिक भत्ता

इतना ज्यादा होने वाला है फायदा

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी मिनिमम लिमिट यानी 18 हजार रुपये के स्तर पर है, तो उसके लिए दैनिक भत्ते में 25 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वाली हॉस्टल सब्सिडी भी 25 फीसदी बढ़ जाएगी. रिटायरमेंट पर मिलने वाला ग्रैच्युटी बेनेफिट 20 लाख रुपये से बढ़कर 25 लाख रुपये हो जाएगा. एचआरए में बढ़ोतरी शहर की कैटेगरी पर निर्भर करेगी. एचआरए में कैटेगरी के हिसाब से 1-3 फीसदी की बढ़ोतरी होगी.

ये भी पढ़ें: क्या है यूको बैंक का आईएमपीएस स्कैम, जिसमें सीबीआई ने की छापेमारियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget