एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को खुशखबरीः सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाया

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में ये बढ़ोत्तरी 1 जनवरी 2018 से लागू होगी. फिलहाल इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 फीसदी है जो बढ़कर 7 फीसदी हो जाएगा.

नई दिल्लीः केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर आई है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है. कैबिनेट ने इसकी मंज़ूरी देते हुए केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 फीसदी बढ़ा दिया है.

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में ये बढ़ोत्तरी 1 जनवरी 2018 से लागू होगी. फिलहाल इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 फीसदी है जो बढ़कर 7 फीसदी हो जाएगा. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों के पिछले भत्ते के साथ ही इस महीने के वेतन में जुड़कर आएगा.

सरकार ने अपने कुल 1.10 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर पांच से बढ़ा कर सात फीसदी कर दी है. नई दर एक जनवरी 2018 से लागूमानी जाएगी. एक आधिकारिक रिलीज के मुताबिक, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दी गई. इसे मौजूदा पांच फीसदी से बढ़ाकर सात फीसदी किया गया है. केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों के लिये महंगाई राहत की बढ़ी किस्त एक जनवरी 2018 से लागू होगी.' इस बढ़ोत्तरी से केन्द्र सरकार के 48.41 लाख कर्मचारियों अैर 61.17 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा. इसमें कहा गया है कि महंगाई भत्ते, महंगाई राहत की बढ़ी दर से सरकारी खजाने पर सालाना 6,077.72 करोड़ रुपये और साल 2018-19 (जनवरी2014 से फरवरी 2019 के 14 माह की अवधि के लिये) यह राशि कुल मिलाकर 7090.68 करोड़ रुपये होगी. महंगाई भत्ते की यह बढ़त स्वीकार्य फार्मूला के मुताबिक है. यह फार्मूला 7 वें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है. आपको बता दें कि इससे पहले 12 सितंबर 2017 को केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों तथा पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) एक प्रतिशत बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget