एक्सप्लोरर

FDI in Space: भारत ने दुनिया भर के निवेशकों के लिए खोला अंतरिक्ष का द्वार, इन सेक्टरों में 100 पर्सेंट एफडीआई मंजूर

New FDI Rules: केंद्र सरकार ने देश को अंतरिक्ष व सैटेलाइट के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 100 फीसदी तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी देने का फैसला किया है...

केंद्र सरकार ने वैश्विक निवेशकों के लिए अंतरिक्ष के दरवाजे खोल दिए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में स्पेस व सैटेलाइट जैसे सेक्टर के लिए विदेशी निवेश के नियमों को आसान करने का निर्णय लिया गया. अब स्पेस सेक्टर में भारत सरकार ने 100 फीसदी एफडीआई की मंजूरी दे दी है.

अंतरिक्ष में आत्मनिर्भर बनेगा भारत

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद देर रात जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि सैटेलाइट के कम्पोनेंट बनाने के लिए विदेशी कंपनियां भारत में 100 फीसदी तक निवेश कर सकती हैं. भारत सरकार स्पेस सेगमेंट के बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है. इसके लिए स्ट्रेटजिक माने जाने वाले स्पेस सेक्टर में कुछ समय पहले ही प्राइवेट प्लेयर्स के लिए नियम आसान बनाए गए थे. अब एफडीआई के नियमों में बदलाव से स्पेस सेगमेंट में विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी. यह कदम स्पेस व सैटेलाइट के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है.

पहले हर विदेशी निवेश के लिए थी ये शर्त

बयान के अनुसार, सरकार ने सैटेलाइट सब-सेक्टर को अब तीन कैटेगरीज में बांट दिया है. यह वर्गीकरण एक्टिविटीज के आधार पर किया है. सभी तीनों श्रेणियों में विदेशी निवेश के लिए अलग-अलग लिमिट तय की गई है. एफडीआई के नियमों में ताजे बदलाव से पहले स्पेस सेक्टर में 100 फीसदी एफडीआई की मंजूरी गवर्नमेंट रूट के जरिए सिर्फ सैटेलाइट इस्टेब्लिश्मेंट और ऑपरेशन के मामले में थी.

इससे ज्यादा निवेश के लिए मंजूरी की जरूरत

नियमों में बदलाव के बाद सैटेलाइट की मैन्युफैक्चरिंग व परिचालन, सैटेलाइट डेटा प्रोडक्ट्स और ग्राउंड एंड यूजर सेगमेंट में ऑटोमैटिक रूट से 74 फीसदी तक एफडीआई की मंजूरी मिल गई है. यानी इस सेगमेंट में अब 74 फीसदी तक एफडीआई के लिए विदेशी निवेशकों को सरकार से अलग से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी. इस सीमा से अधिक यानी 74 फीसदी से ज्यादा निवेश के मामले में सरकार से मंजूरी लेने की जरूरत होगी.

इन सेगमेंट में 100 फीसदी एफडीआई

इसके अलावा सरकार ने लॉन्च व्हीकल और उससे जुड़े सिस्टम व सबसिस्टम और स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च करने या रिसीव करने के लिए बनाए जाने वाले स्पेस पोर्ट के मामले में 49 फीसदी तक एफडीआई को ऑटोमैटिक रूट से मंजूरी दी है. इन सेगमेंट में 49 फीसदी से ज्यादा एफडीआई के लिए सरकार से मंजूरी की जरूरत पड़ेगी. वहीं सैटेलाइट के कम्पोनेंट, सिस्टम व सबसिस्टम और ग्राउंड एंड यूजर सेगमेंट के लिए ऑटोमैटिक रूट से 100 फीसदी एफडीआई को मंजूर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: हर महीने करें सिर्फ 10 हजार का निवेश, देखते-देखते करोड़पति बना देगा ये तरीका!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
LPG Rate Today: आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget